दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन में नारेबाजी का वीडियो मंगलवार को सामने आने के बाद हड़कंप मचा गया। वीडियो 35 सेकेंड का है। इसमें छात्र मोदी-शाह की कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर नारे लगाते और गाते देखे जा सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों को लेकर पांच साल जेल में बंद स्टूडेंट एक्टिविस्ट उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा-गवाहों की जांच पूरी होने या अब से एक वर्ष के भीतर, वे जमानत के लिए फिर से निचली अदालत में जा सकते हैं।
फरवरी 2020 में दिल्ली में दंगों के आरोपी उमर खालिद को मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बेकसूर बताया है। वहीं दिग्विजय के पोस्ट को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पटवार किया है। दरअसल, दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद के समर्थन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह उतरे हैं।















