ब्राह्मण समाज ने भोपाल में IAS संतोष वर्मा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद वॉटर कैनन का उपयोग किया गया। राज्य सरकार का बर्खास्तगी प्रस्ताव अस्पष्टता के कारण सवालों के घेरे में।
मध्य प्रदेश में IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज पर दिए गए कथित बयान से आक्रोश। भोपाल में ब्राह्मण समाज ने कफन बांधकर प्रदर्शन किया और FIR तथा बर्खास्तगी की मांग करते हुए सीएम हाउस घेराव की चेतावनी दी।
आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ ब्राह्मण समाज सड़क पर उतर गया है। ब्राह्मण समाज की महिलाओं और बेटियों को लेकर की गई की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर ब्राह्मण समाज ने जमकर नारेबाजी करते हुए बर्खास्तगी की मांग उठाई। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने संतोष वर्मा का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया।
मध्य प्रदेश में ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ प्रदेश के नर्मदापुरम, ग्वालियर, बुरहानपुर, इटारसी, पिपरिया, रायसेन, राजगढ़ और भोपाल समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी है।
रीवा-सतना समेत विंध्य की राजनीति में कांग्रेस जातिवादी असंतोष से जूझ रही है। ब्राह्मण नेतृत्व की अनदेखी से संगठन कमजोर होता दिख रहा है, जबकि भाजपा हर जाति को प्रतिनिधित्व देकर मजबूत होती जा रही है।

















