सतना में भव्य कांवड़ यात्रा ने शहर को शिवमय कर दिया। उज्जैन की मंडली, धार्मिक झांकियां, संत-महात्माओं की मौजूदगी और हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा को आस्था, भक्ति और उल्लास का यादगार उत्सव बनाया।
सतना शहर के प्राचीन शंकर मंदिर की दान की गई जमीन को बेचे जाने की कोशिशों से शिवभक्तों में आक्रोश है। 1956 के दानपत्र के बावजूद जमीन पर वारिसों द्वारा कब्जा कर बिक्री की कोशिशें की जा रही हैं। मामले की जांच एसडीएम सिटी को सौंपी गई है।














