रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत सथनी गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मृतका पुष्पा पटेल के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। हत्या की आशंका के बीच पति पर शक गहराया है। आठ साल का बेटा घटनाक्रम का अहम चश्मदीद हो सकता है। पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है।

रीवा, स्टार समाचार वेब
जिला हर दिन किसी न किसी बड़ी वारदात को लेकर सुर्खियों में चल रहा है। अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मनगवां से है जहां घर पर ही महिला की लाश मिली है। आठ साल का बेटा घटनाक्रम का चश्मदीद हो सकता है। मृतिका के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका के बीच शक की हुई पति पर जा टिकी है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
मनगवां के सथनी गांव में आम दिनों की तरह सब कुछ सामान था। तभी एक घर में चीख पुकार के बाद परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। देखते ही देखते घटना की जानकारी आग की तरह फैलने लगी। किसी ने मनगवां थाना पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों तक जानकारी जा पहुंची। घर के भीतर महिला की लाश वह भी चोटिल अवस्था में मिलना पुलिस के लिए संदेह के ऐंगल से देखना स्वाभाविक हो गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल के साथ मनगवां पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल की बारीकी से जांच शुरू करते हुए आसपास के लोगों से भी सवाल जवाब शुरू कर दिये हैं।
शरीर पर जख्म के निशान
मनगवां के सथनी गांव में रहने वाले संजय पटेल की पत्नी पुष्पा पटेल की लाश घर में मिली। जिसमें अहम बात यह है कि उसके पूरे शरीर में कई जगह चोट जैसे निशान मिले है। यहां सवाल यह उठता है कि क्या घटना की रात्रि महिला का किसी से झगड़ा हुआ या फिर और कोई अराजक तत्व ने घर में घुसने का प्रयास किया। जिसमें हाथापाई जैसी नौबत आई। वहीं सवाल यह भी है कि क्या पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद इस स्थिति तक जा पहुंचा कि महिला की सांसें टूट गई। वजह क्या है इसका पता पोस्टमार्टम के साथ-साथ पुलिस द्वारा की जाने वाली आगे की जांच से सामने आ सकेगा।
आठ साल का बेटा राजदार
सथनी निवासी दम्पत्ति पुष्पा व संजय पटेल के वैवाहिक जीवन में एक आठ साल का बेटा भी है जो अपनी मां यानी पुष्पा पटेल की मौत का अहम सुराग भी हो सकता है। यही वजह है कि फिलहाल मनगवां पुलिस ने इस आठ वर्षीय मासूम को अपनी अभिरक्षा में लेकर उससे भी जानकारी जुटाने के प्रयास में लगी हुई है। वहीं अन्य ऐंगल से भी मामले को जांचा जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के खाड़ोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर कार से गांव पहुंचे और बच्ची पर तेजाब फेंक दिया।
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।