हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को वर्चुअली संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि हिंदी का किसी भी अन्य भारतीय भाषा के साथ कोई मुकाबला या प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई विविधता देश की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक भाषा अपने साथ एक समृद्ध इतिहास, लोक परंपराएं और संस्कृति समेटे हुए है।

दूसरी भाषाओं से मुकाबला नहीं, भाषाई विविधता देश की असली ताकत
माता-पिता से भी बच्चों से घर पर मातृभाषा में ही संवाद करने का आह्वान
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को वर्चुअली संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि हिंदी का किसी भी अन्य भारतीय भाषा के साथ कोई मुकाबला या प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई विविधता देश की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक भाषा अपने साथ एक समृद्ध इतिहास, लोक परंपराएं और संस्कृति समेटे हुए है। शाह ने युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान करते हुए कहा कि वे दुनिया की जितनी चाहें भाषाएं सीखें, लेकिन अपनी मातृभाषा को कभी न छोड़ें। इसके साथ ही उन्होंने माता-पिता से भी अपने बच्चों से घर पर मातृभाषा में ही संवाद करने की अपील की।
हिंदी को लेकर हीन भावना छोड़ें युवा
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा-अपनी भाषा बोलने में झिझक या हीन भावना महसूस नहीं करनी चाहिए। भाषा ही व्यक्ति को उसकी मां, मिट्टी, इतिहास और संस्कृति से मजबूती से जोड़ती है। आजादी के बाद भारतीय भाषाओं ने देश के विकास, प्रशासन और राष्ट्र निर्माण के संदेश को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
महापुरुषों के योगदान को गिनाया
हिंदी के प्रसार में गैर-हिंदी भाषी महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए शाह ने कहा-स्वामी दयानंद सरस्वती (गुजराती भाषी) ने अपने महान ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश की रचना हिंदी में की। महात्मा गांधी ने 1918 में मद्रास में दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा की नींव रखी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस (बंगाली भाषी) ने आजाद हिंद फौज में संवाद के लिए हिंदी को चुना और देश को जय हिंद का अमर नारा दिया।
हिंदी आम लोगों से जोड़ने का माध्यम
गृह मंत्री शाह ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा- मेरी मातृभाषा गुजराती है, लेकिन जब भी मैं देश के किसी भी कोने में जाता हूं, तो जनता से सीधे और सहजता से जोड़ने वाली भाषा हिंदी ही बनती है। हिंदी समेत सभी भारतीय भाषाओं ने जनजागरण और राष्ट्रीय एकता को हमेशा गति दी है।
औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से दिए गए गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के आह्वान का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि भाषा इस स्वाभिमान को प्राप्त करने का सबसे बड़ा माध्यम है। राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करना केवल एक नाम परिवर्तन नहीं था, बल्कि यह मानसिक गुलामी को हटाने का प्रतीक था। इसी तरह अंग्रेजों के समय के पुराने कानूनों को हटाकर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लागू करना केवल शब्दों का फेरबदल नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान और गौरव की पुनर्स्थापना है।

हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को वर्चुअली संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि हिंदी का किसी भी अन्य भारतीय भाषा के साथ कोई मुकाबला या प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई विविधता देश की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक भाषा अपने साथ एक समृद्ध इतिहास, लोक परंपराएं और संस्कृति समेटे हुए है।
देश के कई राज्यों में आफत की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में हो रहे भूस्खलन से स्थिति गंभीर है। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बाढ़ और बारिश ने भारी तबाही मचाई है।
राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत हुई है। शहरी स्थानीय निकाय की जिन 309 सीटों के नतीजे घोषित किए गए हैं उनमें से भाजपा ने 163 सीटें, कांग्रेस ने 103 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 43 सीटें जीती हैं। इन चुनावों में प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल थे।
गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें डीयू छात्रा आकृति चौधरी को 5 लाख मुआवजा देने को कहा गया था।
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वैश्विक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपसी सहयोग पर जोर दिया।
देशभर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में मुकदमेबाजी के स्थान पर बातचीत और समझौते का माहौल रहा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से 2.10 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझाए गए।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इस सम्मेलन के आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। अंतिम दिन की बैठकों से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है।
BRICS शिखर सम्मेलन के साझा बयान में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई है। साथ ही, टेरर फंडिंग रोकने और आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ मिलकर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार, ग्लोबल साउथ की भागीदारी और समुद्री नाविकों के लिए सपोर्ट नेटवर्क का प्रस्ताव रखा।
असम के सोनितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह