मध्यप्रदेश के किसानों पर धनवर्षा होने वाली है। दरअसल, अब किसानों को बीमा क्लेम की बड़ी राशि मिलने वाली है। किसानों को हफ्तेभर में 1450 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम पेमेंट होने वाला है। यह रबी की दो फसल और खरीफ की एक फसल का बीमा क्लेम होगा।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के किसानों पर धनवर्षा होने वाली है। दरअसल, अब किसानों को बीमा क्लेम की बड़ी राशि मिलने वाली है। किसानों को हफ्तेभर में 1450 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम पेमेंट होने वाला है। यह रबी की दो फसल और खरीफ की एक फसल का बीमा क्लेम होगा। इससे 44 लाख से अधिक किसानों को बीमा क्लेम राशि का भुगतान होगा। रबी सीजन 2023-24, खरीफ 2024 और रबी फसल 2023-24 से जुड़ा है। जिसमें किसानों का बीमा क्लेम की राशि मिलना है। किसानों के इस क्लेम की राशि लम्बे समय से लटकी थी, क्योंकि केंद्र सरकार ने बीमा क्लेम की अपनी हिस्सेदारी जारी नहीं की थी। हालांकि राज्य सरकार के कई बार पत्राचार ओर किसानों की मांग के बाद अब रास्ता क्लियर हुआ है। अब केंद्र सरकार ने रबी 2023-24, रबी 2024-25 और खरीफ 2024 के लिए अपना अंश जारी कर दिया है। इसके बाद बीमा कंपनियों ने क्लेम की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करने की पूरी तैयारी कर ली है।
रबी 2023-24 और 2024-25 के 19 लाख किसानों को कुल 355 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम मिलना है। रबी 2023-24 में प्रदेश के 20 लाख 27 हजार 135 किसानों ने फसल बीमा कराया था। इसमें कुल 947.79 करोड़ रुपए का प्रीमियम जमा हुआ था। इसमें किसानों द्वारा 258.57 करोड़ रुपए खुद जमा किए, बाकी प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार ने दिया। इस सीजन में अब तक सिर्फ 3129 किसानों को 5.78 करोड़ की क्लेम राशि मिली थी। अब 10 लाख किसानों को 190 करोड़ का क्लेम मिलना है। इसी तरह रबी 2024-25 में 20 लाख 46 हजार 808 किसानों ने फसल बीमा कराया था। अब 9 लाख किसानों को 165 करोड़ का बीमा क्लेम मिलेगा।
किसानों ने तीनों सीजन में 54 हजार करोड़ से ज्यादा का फसल बीमा कराया था। इसके मुकाबले उन्हें अब सिर्फ 1450 करोड़ का क्लेम मिलने वाला है यानी कुल बीमा राशि के सिर्फ 2.68 फीसदी का ही भुगतान होगा। रबी 2023-24 में किसानों ने 17,238 करोड़ का फसल बीमा कराया था, लेकिन क्लेम के रूप में सिर्फ 190 करोड़ मिलेंगे। यह कुल बीमा राशि का महज 1.10 फीसदी है। खरीफ 2024 में बीमा का 6.30 फीसदी हिस्सा ही भुगतान के रूप में मिलने वाला है। रबी 2024-25 में 165 करोड़ का क्लेम दिया जा रहा है। यह राशि का सिर्फ 0.85 फीसदी है।
खरीफ 2024 के लिए किसानों ने 1792.53 करोड़ रुपए का बीमा प्रीमियम जमा किया था। इसमें से 395.50 करोड़ किसानों ने खुद जमा किए, बाकी प्रीमियम राज्य और केंद्र सरकार ने वहन किया। छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों को खरीफ 2024 का क्लेम पहले ही मिल चुका था, लेकिन मध्यप्रदेश में मामला केंद्र की हिस्सेदारी नहीं मिलने से अटका हुआ था। अब 25 लाख से अधिक किसानों को 1100 करोड़ रुपए का भुगतान होगा।
मौसम क्लेम राशि किसान संख्या
रबी 2023-24 190 करोड़ 10 लाख
खरीफ 2024 1100 करोड़ 25 लाख
रबी 2024-25 165 करोड़ 09 लाख
कुल 1450 करोड़ 44 लाख

related post
Comment post

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।