
वहीदा की फिल्म तीसरी कसम भी महोत्सव का हिस्सा होगी
कहा-सिनेमा में हमेशा से लोगों को पास लाने की शक्ति रही
महोत्सव 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक तीन दिनों तक चलेगा

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
न्यूजीलैंड के भारतीय फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री वहीदा रहमान भी शिरकत करेंगी। उनकी फिल्म तीसरी कसम भी महोत्सव का हिस्सा होगी। इस पर एक बातचीत के दौरान वहीदा ने कहा-सिनेमा में हमेशा से लोगों और संस्कृतियों को करीब लाने की शक्ति रही है। मुझे खुशी है कि टीआईएफएनजेड न्यूजीलैंड में भारतीय सिनेमा की समृद्धि और विविधता का जश्न मना रहा है। फिल्म तीसरी कसम मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे विशेष रूप से खुशी है कि यह फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेगी। जिससे दर्शकों की एक नई पीढ़ी को इसकी कालजयी कहानी और कविता को जानने का मौका मिलेगा। न्यूजीलैंड में पहली बार आयोजित होने वाले भारतीय फिल्म महोत्सव (TIFFNZ) की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसका शुभारंभ 22 अक्टूबर 2026 को ऑकलैंड के 'होयट्स सिल्वा पार्क' में होगा।
महोत्सव 30 फिल्मों की स्क्रीनिंग
भारतीय फिल्म महोत्सव का आयोजन न्यूजीलैंड में किया जाएगा। भारतीय फिल्म महोत्सव 30 फिल्मों की स्क्रीनिंग, उद्योग जगत की चर्चाओं, स्क्रीनिंग के बाद प्रश्नोत्तर सत्र, नेटवर्किंग कार्यक्रमों और एक पुरस्कार समारोह होंगे। पहले संस्करण में 10 फीचर फिल्में, 16 लघु फिल्में और 4 विशेष स्क्रीनिंग दिखाई जाएंगी।
भारतीय भाषाओं की कला का जश्न
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुजराती, बंगाली, मलयालम, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, फ्रेंच, जापानी, हिंदी, अंग्रेजी, नेपाली, कश्मीरी, पंजाबी और कुमाऊंनी सहित 11 भाषाओं और यहां तक कि एक मूक फिल्म के साथ, यह महोत्सव भारत की भाषाओं और कहानी कहने की कला का जश्न मनाएगा।
इस तरह होगा महोत्सव का समापन
फिल्म महोत्सव के बारे में फेस्टिवल की निदेशक पेट्रीना डी रोजारियो ने बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल के समापन के दौरान कौन से कार्यक्रम होंगे। फिल्म पाकीजा ने न्यूजीलैंड के दर्शकों के लिए हमें उपलब्ध कराई है। पुनर्स्थापित होने के बाद इस फिल्म को प्रदर्शित करने वाला हमारा फेस्टिवल दुनिया का दूसरा फेस्टिवल होगा। 1972 की इस प्रतिष्ठित फिल्म को देखने वाले पहले दर्शकों में से एक होने पर हम बेहद उत्साहित हैं। यह भी संभव है कि न्यूजीलैंड के दर्शकों ने पहले कभी इस फिल्म को न देखा हो।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जूलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध के बाद ब्रांड ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा लिया है।
कुछ दिन पहले बी टाउन एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अपकमिंग ओटीटी फिल्म गांधारी का एलान हुआ है। अब इस मूवी को लेकर नया विवाद देखने को मिल रहा है। कल्याण एक मशहूर लेखक भी हैं और उन्होंने ये खुलासा किया है कि साल 2019 में उन्होंने इस मूवी की कहानी लिखी थी और रजिस्टर्ड भी कराई थी।
यश चार सालों के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वो इन दिनों फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो पहली बार कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं।
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी लोकप्रिय वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू हो गई है। बॉबी देओल और चंदन रॉय सान्याल स्टारर इस सीरीज की कहानी, रिलीज और अब तक के सफर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सुनीता आहूजा द्वारा गोविंदा की दूसरी शादी और तलाक को लेकर दिए गए बयानों पर एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। मैनेजर ने सभी दावों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है।
अभिनेता सनी देओल की बंटवारे पर बनी फिल्म 14 अगस्त-2026 को रिलीज हुई। काफी चर्चा, प्रमोशन, बड़ी स्टार कास्ट और बड़े प्रोडक्शन बैनर के बावजूद, यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म में से एक प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग का आफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है और वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है।
कुणाल खेमू की आगामी फिल्म वाइब का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू समेत प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म वाइब के पोस्टर अनुसार कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस बार योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। रामदेव ने जेन-जेड पर कंगना के गटर जेनरेशन वाले बयान की बुराई की थी। रनौत ने इंस्टाग्राम पर उन्हें सलाह दी कि वे उन्हें कैरेक्टर लेसन न दें और उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपनेह्व न देखें।