कुणाल खेमू की आगामी फिल्म वाइब का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू समेत प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म वाइब के पोस्टर अनुसार कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।

एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी जानकारी
फिल्म का लेखन और निर्देशन दोनों कुणाल खेमू ने किया
मुंबई। स्टार समाचार वेब
कुणाल खेमू की आगामी फिल्म वाइब का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू समेत प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म वाइब के पोस्टर अनुसार कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। इन किरदारों की सीधी साधी जिंदगी में अचानक से मोड़ आता है। फिल्म मजबूत दोस्ती और एक दूसरे का साथ निभाने के बारे में है। पोस्टर में तीनों दोस्त किसी मुसीबत में फंसे हुए नजर आ रहे है। जहां प्रीती जिंटा लेडी बॉस की तरह दिख रही हैं। वहीं कुणाल खेमू किसी का सामना करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वंशिका धीर शॉक में नजर आ रही हैं और स्पर्श श्रीवास्तव नीचे बैठे हुए हैं।
फिल्म 18 सितंबर को होगी रिलीज
फिल्म वाइब का लेखन और निर्देशन दोनों कुणाल खेमू ने किया है। फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य किरदारों में है। वाइब का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
स्टार कास्ट का वर्कफ्रंट
फिल्म वाइब से कुणाल खेमू एक बार फिर निर्देशन में वापसी कर रह हैं। उनकी आखिरी फिल्म मडगांव एक्सप्रेस'थी। अभिनेत्री प्रीति जिंटा कई साल बाद किसी कॉमेडी किरदार में दिखाई देंगी। हाल ही में प्रीति ने बांटवारा 1947 में अभिनय किया था। वंशिका धीर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। लापता लेडीज फेम स्पर्श श्रीवास्तव का यह बॉलीवुड में दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे पहले उन्होंने ए वतन मेरे वतन (2024) और कॉलर बॉम्ब (2021) जैसी फिल्मों में भी काम किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कुणाल खेमू की आगामी फिल्म वाइब का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू समेत प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म वाइब के पोस्टर अनुसार कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस बार योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। रामदेव ने जेन-जेड पर कंगना के गटर जेनरेशन वाले बयान की बुराई की थी। रनौत ने इंस्टाग्राम पर उन्हें सलाह दी कि वे उन्हें कैरेक्टर लेसन न दें और उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपनेह्व न देखें।
जानिए बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के पांचवें दिन के लाइव कलेक्शन, ऑक्यूपेंसी और 100 करोड़ क्लब की पूरी रिपोर्ट।
वीर पाहड़िया की फिल्म प्रेम कीटाणु का टीजर सामने आ चुका है। यह काफी मजेदार है और इससे फिल्म की कहानी का अंदाजा हो रहा है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और वीर पहाड़िया छात्र बने दिख रहे हैं। कॉलेज लाइफ वाली मस्ती है और इश्क-मोहब्बत वाले चक्कर भी हैं।
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपनी भव्यता और बजट को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में फिल्म को नए नाम और बदले हुए रन टाइम के साथ रिलीज किया जा सकता है।
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के सरोगेट विज्ञापनों के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य में पान मसाला पर लगे प्रतिबंध के बीच यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
सनी देओल, करण देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर ‘बटवारा 1947’ की विस्तृत समीक्षा। जानें यह फिल्म बंटवारे के दौर में नफरत से परे इंसानियत की कहानी कैसे बयां करती है।
भारतीय फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न-2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।
लंबे समय से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर सामने आ गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुनें ये 10 प्रसिद्ध देशभक्ति गीत, जो आपके दिल में देशप्रेम की भावना जगा देंगे।