

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट सुखोई एसयू-30 एमकेआई बीती देर रात असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया। इसके साथ ही फाइटर जेट में सवार दोनो पायलट भी शहीद हो गए। आईएएफ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फाइटर जेट के क्रैश होने की खबर की पुष्टि की है। सेना ने बताया कि उक्त फाइटर जेट ट्रेनिंग मिशन पर था, जो कि जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हुआ है। भारतीय वायुसेना ने देर रात 9 बजकर 34 मिनट पर फाइटर जेट के गायब होने की खबर दी थी। इस फाइटर जेट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7 बजकर 42 मिनट पर संपर्क में आया था। एसयू-30 एमकेआई एक दो-सीटर फाइटर जेट है जिसे रूसी एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी सुखोई ने बनाया है। इस फाइटर जेट के गायब होने के साथ ही वायुसेना ने सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया था।

स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट ले. पुरवेश का निधन
देर रात मिला फाइटर जेट
वायुसेना ने देर रात सुखोई फाइटर जेट के मिलने की जानकारी दी, लेकिन ये एयरक्राफ्ट क्रैश हो चुका था। फाइटर जेट सुखोई असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया है। इससे पहले मई 2015 में, एक और सुखोई-30 एमकेआई एयरक्राफ्ट टेक-आफ के तुरंत बाद तेजपुर एयर फोर्स बेस से लगभग 36 किमी दक्षिण में क्रैश हो गया था, जिसमें क्रैश होने से पहले दोनों पायलट सुरक्षित निकल गए थे।
भारतीय वायु सेना ने व्यक्त किया शोक
भारतीय वायु सेना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है, जो विमान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भारतीय वायु सेना के सभी कर्मी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्वाचित पीएम के रूप में 4399 दिन पूरे कर जवाहरलाल नेहरू से आगे निकले, भारत मंडपम में NDA नेताओं ने दी बधाई।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज अपने आरोपों से पलट गए हैं। उन्होंने रामचंद्र दास पर फर्जी मुकदमा लिखवाने और गुरु रामभद्राचार्य के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में करारी हार ने तृणमूल कांग्रेस को खत्म करने की कगार पर पहुंचा दिया है। ममता बनर्जी के 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने अपना अलग गुट तैयार कर लिया और उसके बाद दिल्ली में भी करीब 20 सांसद टीएमसी से अलग हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोदी अब देश में लगातार शासन करने वाले सबसे लंबी अवधि के चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं। 10 जून को लगातार सत्ता में रहते हुए उन्हें 4399 दिन हो चुके हैं। इस तरह उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का चुनाव जीतने के बाद लगातार 4398 दिन तक पीएम रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
जम्मू-कश्मीर में उरी के कमलकोट में नियंत्रण रेखा के पास धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में सेना के दो जवान शहीद हो गए। मंगलवार देर शाम उरी के कमलकोट में एलओसी के पास हुए एक अचानक धमाके में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर 10 जून को दिल्ली के भारत मंडपम में बड़ी बैठक होने जा रही है। पीएम मोदी ने चुनाव जीतकर सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानिए NCP के कार्यक्रम में क्या बदलाव हुआ।
जयपुर के खोह नागोरियान में एक अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से बच्चे सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 4 मजदूर 95% तक झुलस गए। विधायक ने पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल।
मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बीकानेर जिले के पीबीएम अस्पताल में भी डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, बीकानेर में सिजेरियन प्रसव के बाद एक के बाद एक छह महिलाओं की हालत बिगड़ गई।
महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आज यानी मंगलवार को सुबह एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
कर्नाटक में नया सीएम बनते ही विभागों को लेकर कलह शुरू हो गई है। पहले रामलिंगा रेड्डी ने शपथ लेने के दो दिन बाद इस्तीफा दे दिया और काफी मान-मनौव्वल के बाद उसे वापस लिया। अब मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा भी अपनी शिकायतें लेकर कांग्रेस आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं।