मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के जैन दादावाड़ी परिसर में हाल ही में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुआ गुटीय विवाद अब पुलिस और अदालत की दहलीज तक पहुंच गया है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विवाद को शांत कराने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कराने की सलाह दी थी।

जैन दादावाड़ी में संगठन सृजन प्रशिक्षण के दौरान हुआ था विवाद
दो दिन बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज किया केस
वरिष्ठों की कोशिश नाकाम, मारपीट व जातिसूचक गाली-गलौज
बैतूल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के जैन दादावाड़ी परिसर में हाल ही में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुआ गुटीय विवाद अब पुलिस और अदालत की दहलीज तक पहुंच गया है। घटना के दो दिन बाद बीती देर शाम कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गला दबाने, धक्का-मुक्की, जातिसूचक शब्द बोलने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी हैं। इस पूरे केस में सबसे अहम बात है कि शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विवाद को शांत कराने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कराने की सलाह दी थी, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम साबित हो गई।
दोनों पक्षों के आरोप और दर्ज एफआईआर
आमला निवासी विजय पारधी की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व मंत्री सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, नवनीत मालवीय, मनोज मालवे और सलमान खान शामिल हैं। इन पर आरोप है कि 18 जुलाई को कार्यक्रम के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज की, धक्का-मुक्की की, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी।
गला दबाया, लात-घूंसों से मारपीट
इधर, मनोज मालवे की शिकायत पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, विजय पारधी, हर्षवर्धन धोटे और मोनू बड़ोनिया को आरोपी बनाया गया है। इन पर आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री के अपमान को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद आरोपियों ने गला दबाया, लात-घूंसों से मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और धमकी दी।
इनका कहना है
दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 296 (बी), 115(2), 351(2), 3(5) और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
देवकरण डहेरिया, थाना प्रभारी, कोतवाली बैतूल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।