भोपाल रेल मंडल के यात्रियों के लिए सबसे अहम बदलाव बिना टिकट और नियमों के उल्लंघन से जुड़े किए गए हैं। अब बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर न्यूनतम अतिरिक्त शुल्क 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। अनियमित यात्रा या गलत टिकट पर यात्रा करने पर भी यही नियम लागू होंगे।

रेल यात्रियों के लिए नए नियम लागू हो गए
भोपाल मंडल के यात्रियों को सलाह दी गई
छोटी गलती भी अब पड़ सकती है महंगी
भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल रेल मंडल के यात्रियों के लिए सबसे अहम बदलाव बिना टिकट और नियमों के उल्लंघन से जुड़े किए गए हैं। अब बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर न्यूनतम अतिरिक्त शुल्क 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। अनियमित यात्रा या गलत टिकट पर यात्रा करने पर भी यही नियम लागू होंगे। दरअसल, रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अब कई नियम बदल गए हैं। भारतीय रेलवे ने जन विश्वास (संशोधन उपबंध) अधिनियम, 2026 के तहत रेलवे अधिनियम में संशोधन लागू कर दिए हैं, जो प्रभावी हो गए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में व्यवस्था, स्वच्छता और यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करना है।
भिक्षावृत्ति पर दो हजार दंड
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि किसी दूसरे व्यक्ति के नाम की टिकट पर यात्रा करना भी अब महंगा पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में टिकट जब्त की जा सकती है और कम से कम 500 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। स्टेशन और ट्रेन में बिना अनुमति सामान बेचना, फेरी लगाना या भिक्षावृत्ति करना अब दो हजार रुपए तक दंडनीय होगा। वहीं रेलवे परिसर में नशे की हालत में उपद्रव करने, यात्रियों को परेशान करने या अभद्र व्यवहार करने पर एक हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकेगा। महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी नियम सख्त किए गए हैं।
गलत पार्किंग पर 500 रुपए जुर्माना
महिलाओं के लिए आरक्षित कोच, बर्थ या प्रतीक्षालय में अनधिकृत प्रवेश करने वाले पुरुष यात्रियों पर 2,500 रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन परिसर में धूम्रपान करने पर दो हजार तक दंड, गंदगी फैलाने पर एक से दो हजार तक जुर्माना और रेलवे परिसर में गलत पार्किंग या नियम तोड़ने पर 500 रुपए का दंड लगाया जाएगा।
रेलवे की यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले टिकट और कोच की जानकारी जांच लें, स्टेशन पर स्वच्छता बनाए रखें, धूम्रपान और नियमों के उल्लंघन से बचें तथा रेलवे कर्मचारियों के निदेर्शों का पालन करें। रेलवे का कहना है कि इन नए नियमों का उद्देश्य यात्रियों को दंडित करना नहीं, बल्कि सभी के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा अनुभव सुनिश्चित करना है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।