मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद और पहचान छिपाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कटारा हिल्स स्थित बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में आवेश खान (उवेज) ने खुद को राजा बताकर एक युवती से न केवल दोस्ती की, बल्कि शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण भी किया।

आरोपी का असली नाम राजा नहीं बल्कि उवेज है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद और पहचान छिपाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कटारा हिल्स स्थित बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में आवेश खान (उवेज) ने खुद को राजा बताकर एक युवती से न केवल दोस्ती की, बल्कि शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण भी किया। यही नहीं, उसने युवती के अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। दरअसल, कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के बगरौदा औद्योगिक इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी ने उन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती को पता चला कि आरोपी का असली नाम राजा नहीं बल्कि उवेज है, तब उसने विरोध किया, लेकिन आरोपी ब्लैकमेल करता रहा।
एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बैतूल जिले की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल से अपने परिवार के साथ बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में टीनशेड की झुग्गी में रह रही थी। परिवार वहीं स्थित फैक्ट्री में काम करता है। आरोपी उवेज, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, उसी इलाके में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। पास-पास रहने के कारण दोनों की पहचान हुई और करीब एक साल पहले प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ।
हिंदू संगठनों ने आरोपी को पकड़ा
कुछ दिन पहले इस पूरे मामले की जानकारी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी। इसके बाद वे युवक और युवती पर नजर रखे हुए थे। बीती रात दोनों को साथ देखकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एम्स से युवती को थाने लाई पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन युवती उस समय लापता थी। बाद में पता चला कि उसका भाई एम्स अस्पताल में भर्ती है। पुलिस एम्स पहुंची और महिला अधिकारी की मौजूदगी में युवती को थाने ले आई।
कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
युवती की शिकायत पर कटारा हिल्स थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।