नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

मुख्य बिंदु:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मिलर्स ताक में ही रह गए और नागरिक आपूर्ति निगम के अफसरों ने आफिस बंद था लेकिन कहीं और से लॉगिन कर अवकाश के दिन सारा खेल कर डाला। धड़ाधड़ दो मिलर्स के नाम डिलीवरी आर्डर और परिवहन चालान जारी कर दिया। शेष मिलर को कोई आर्डर नहीं मिला। सभी खाली हाथ बैठे हैं। काम तक नहीं है। इस पूरे खेल को मिलर्स ने वीडियो भी बनाया और अब एसोसिएशन ने अधिकारी के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। इसकी शिकायत सीएम से की गई है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
करोड़ों रुपए का कर्ज लेकर उद्यमियों ने मिल लगाई। उन्होंने सोचा था कि शासन से काम मिलेगा और कर्ज उतर जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। करोड़ों कर्ज लेकर मिल डालने के बाद विभाग के अफसर उनके हिस्से का धान किसी और को दे रहे हैं। वैसे कोई काम अधिकारी छुट्टियों के दिन नहीं करते। कार्यालय बंद रहता है। कितना भी जरूरी क्यों न हो अधिकारी काम नहीं करते लेकिन नागरिक आपूर्ति निगम के अफसरों ने इस मिथक को भी तोड़ दिया है। 22 नवंबर को शासकीय अवकाश था, फिर भी अधिकारियों ने काम किया। दफ्तर नहीं पहुंचे लेकिन दूसरी जगह आनलाइन लॉगिन कर चुनिंदा मिलर के नाम पर डीलिवरी आर्डर और परिवहन चालान जारी किया गया। यह सारे आर्डर सिर्फ दो मिलर के नाम ही जारी किया जा रहा है। शेष के लिए मनाही रही। अफसरों की कारस्तानी का मिलर्स ने विरोध किया है। बंद आफिस का वीडियो भी बनाया है। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मामले की जांच के लिए विंध्य राइस मिल एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री मप्र शासन, मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम, संभागीय आयुक्त रीवा संभाग रीवा, चेयरमैन मप्र स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड भोपा, वाइस प्रेसिडेंट मप्र स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड सहित अन्य को ज्ञापन सौंपा है। मामले की जांच की मांग की है।
मिलर्स ने दो बिंदुओं पर जांच की मांग की है
विंध्य मिलर्स एसोसिएशन ने दो बिंदुओं पर जांच की मांग की है। उनका कहना है कि घुमा क्रमांक 10 सहित अन्य गोदामों से चिन्हित राइस मिलर्स को दिए जा रहे धान के डीओ तथा बिना डीलिवरी आर्डर के गोदामों से किए जा रहे धान आवंटन के पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया जाए। दोषी पाए जाने वाले जिला प्रबंधक, गोदाम प्रभारी और संबंधित कर्मचारियों पर तत्काल निलंबन, अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए किसी निष्पक्ष जिला प्रबंधक को प्रभार सौंपा जाए। साथ ही मांग की गई है कि ऐसी पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए जिससे सभी राइस मिलर्स को समानता के साथ धान प्रदाय किया जाए। बिना डीओ के धान आवंटन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही 22 नवंबर को जारी किए गए संदिग्ध चालानों को निरस्त किए जाने और गोदाम का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की गई है।
बिना डीओ आर्डर के ही मिल तक जा रही धान
नागरिक आपूर्ति निगम पर पूरा कब्जा दो मिलर्स के संचालकों का है। उन्हीं के इशारे पर अधिकारी काम कर रहे हैं। सभी ने चुप्पी साध ली है और नियम विरुद्ध काम चल रहा है। बिना डीओ जारी किए ही गोदाम से सीधे धान का आवंटन और उठाव किया जा रहा है। इतना ही नहीं मिलर्स का आरोप है कि डीओ किसी विशेष राइस मिलर को दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार जिले में ऐसे बहुत से गोदाम है, जहां से केवल चिन्हित राइस मिलर्स को ही धान के डीओ आवंटित किए जा रहे हैं। इससे अन्य राइस मिलर्स के साथ अन्याय किया जा रहा।
कहीं और से अवकाश के दिन हुआ आफिस का काम
शिकायत में कहा गया है कि 22 नवंबर को अवकाश रहा। मप्र स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड जिला कार्यालय रीव क्रक्ष क्रमांक 19 पूरी तरह से बंद था। मौके पर कोई भी नियमित कर्मचारी नहीं था फिर भी उसी दिन विभाग के पोर्टल से डिलीवरी आर्डर और परिवहन चालान जारी किए गए। यानि कहीं और से पोर्टल खुला और आर्डर जारी किया गया। इसमें अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों की भी संलिप्तता रही। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन का कहना है कि जब कार्यालय में ताला लगा हुआ था। अधिकारी, कर्मचारी मौजूद नहीं थे तो ऐसी स्थिति में निजी स्थान या अनाधिकृत माध्यम से लागिन कर डीलीवरी और चालान काटा जाना गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। यह शासकीय नियमों को खुला उल्लंघन है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मझगवां की आरपी राइस मिल में बिजली कनेक्शन जांच के दौरान जेई को बंधक बनाने का आरोप लगा। पुलिस ने संचालक सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की। संचालक ने विभागीय अधिकारियों पर वसूली और प्रताड़ना के आरोप लगाए।
रामपुर बाघेलान में ऑटोमोबाइल कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने पुलिस आरक्षक को पकड़वाया। सिपाही गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित, तीन आरोपियों की तलाश जारी।
सतना एनएचएम में मोबिलिटी सपोर्ट का ठेका नई निविदा के बिना एक्सटेंशन पर चल रहा है। टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद दोबारा पहल नहीं हुई। निजी वाहनों के इस्तेमाल और एक फर्म को लाभ पहुंचाने की आशंका पर सवाल उठे।
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में होटल और धर्मशालाओं का गंदा पानी पहुंचने का मामला एनजीटी पहुंचा। 14 साल से अधूरे एसटीपी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 103 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए।
सतना के सनकादिक नगर में 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन होगा। नौ दिवसीय आयोजन में देशभर के संत शामिल होंगे और प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
सतना जिला पंचायत की बैठक में डीएमएफ राशि के आवंटन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आए। विकास में भेदभाव के आरोपों पर सदस्यों ने धरना दिया और छह सदस्य बैठक छोड़कर बाहर निकले।