रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर में अग्नि सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखकर चल रहे प्रतिष्ठानों पर नगर निगम ने सख्त कार्यवाही शुरू कर दी है। गुरुवार को शहर में संचालित ब्रम्हा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूपटॉप रेस्टारेंट के किचन को सील कर दिया है। निगम की इस कार्रवाई से फायर सेफ्टी को नजर अंदाज करने वाले संस्थानों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
बताया गया है कि ये रूफटॉप रेस्टोरेंटों के किचन मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं अधिनियम, 2026 के विपरीत चल रहे थे। शहर में इस अधिनियम के तहत यह पहली कार्यवाही है। टीम ने बताया कि मध्य प्रदेश भूमि विकास नियम 2012 के अनुसार भवन की छत पर किचन चलाना नियम विरुद्ध है। टीम द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि तीनों प्रतिष्ठान छत पर किचन चला रहे थे। छत पर गैस सिलेंडर और भट्टियों के साथ खाना बनाने से आग लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। निगम की टीम द्वारा 6 सिलेंडर भी जब्त की गई है। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी मुरारी कुमार, दीपक तोमर, उपयंत्री श्याम सुंदर मिश्रा, शुभम तिवारी, अमन सिंह तिवारी, आशुतोष पांडे, सुखेंद्र चतुवेर्दी, राशिद खान के साथ पुलिस बल और अतिक्रमण दस्ता मौजूद रहा।
कई बार जारी की गई थी नोटिस
गौरतलब है कि आग लगने पर ऊपरी मंजिल से लोगों को निकालना और राहत-बचाव करना भी कठिन हो जाता है। नगर निगम ने संबंधित संचालकों को इस संबंध में बार-बार नोटिस देकर रूफटॉप किचन हटाने और अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी संचालकों ने सुधार नहीं किया और नियमों की लगातार अनदेखी करते रहे। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
निगम आयुक्त अक्षत जैन ने कहा कि नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नया फायर एक्ट लागू होने के बाद भवन स्वामी और संचालक अपने परिसर में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम रखने के लिए सीधे जिम्मेदार हैं। उन्होंने सभी होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों और व्यावसायिक भवनों के संचालकों से कहा कि वे तुरंत अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे करें और जरूरी अनुमतियां लें। उन्होंने बताया कि निगम की फायर टीम शहर में लगातार निरीक्षण करेगी। नियम तोड़ने वाले प्रतिष्ठानों पर बिना किसी भेदभाव के सीलिंग और दंड की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मझगवां की आरपी राइस मिल में बिजली कनेक्शन जांच के दौरान जेई को बंधक बनाने का आरोप लगा। पुलिस ने संचालक सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की। संचालक ने विभागीय अधिकारियों पर वसूली और प्रताड़ना के आरोप लगाए।
रामपुर बाघेलान में ऑटोमोबाइल कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने पुलिस आरक्षक को पकड़वाया। सिपाही गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित, तीन आरोपियों की तलाश जारी।
सतना एनएचएम में मोबिलिटी सपोर्ट का ठेका नई निविदा के बिना एक्सटेंशन पर चल रहा है। टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद दोबारा पहल नहीं हुई। निजी वाहनों के इस्तेमाल और एक फर्म को लाभ पहुंचाने की आशंका पर सवाल उठे।
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में होटल और धर्मशालाओं का गंदा पानी पहुंचने का मामला एनजीटी पहुंचा। 14 साल से अधूरे एसटीपी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 103 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए।
सतना के सनकादिक नगर में 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन होगा। नौ दिवसीय आयोजन में देशभर के संत शामिल होंगे और प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
सतना जिला पंचायत की बैठक में डीएमएफ राशि के आवंटन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आए। विकास में भेदभाव के आरोपों पर सदस्यों ने धरना दिया और छह सदस्य बैठक छोड़कर बाहर निकले।