अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 रखा गया है।

सदन में विधेयक के पक्ष में 262 और विरोध में 159 वोट पड़े
अब बिल अंतिम हस्ताक्षर के लिए व्हाइट हाउस भेजा जाएगा
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कदम से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत सहित कई प्रमुख देशों पर भारी व्यापारिक टैरिफ लगाने का प्रत्यक्ष अधिकार मिल जाएगा। सदन में इस विधेयक के पक्ष में 262 और विरोध में 159 वोट पड़े। इससे पहले अमेरिकी सीनेट भी अगस्त में इसे 86-11 के भारी बहुमत से पारित कर चुकी है। अब यह बिल अंतिम हस्ताक्षर के लिए व्हाइट हाउस भेजा जाएगा, जहां राष्ट्रपति के दस्तखत होते ही यह कानून का रूप ले लेगा। इस कानून का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 रखा गया है।
5 प्रमुख देशों पर मंडराया खतरा
अमेरिका ने रूस से सबसे ज्यादा कच्चा तेल आयात करने वाले जिन 5 देशों को इस सूची में रखा है, उनमें शामिल देशों में भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान हैं। कानून बनने के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि हर 6 महीने में इस सूची की समीक्षा करेंगे और समीक्षा के आधार पर ही टैरिफ संबंधी फैसले लिए जाएंगे।
शैडो फ्लीट पर भी सख्त प्रतिबंध
इस विधेयक में केवल तेल ही नहीं, बल्कि रूस के रक्षा-औद्योगिक ढांचे, वित्तीय संस्थानों, ऊर्जा उद्योग और खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी सीधे प्रतिबंधों का प्रस्ताव है। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को चकमा देकर दूसरे देशों तक रूसी तेल पहुंचाने वाले गुप्त टैंकरों के नेटवर्क (शैडो फ्लीट) पर कड़े एक्शन का प्रावधान किया गया है।
रूस के सामान पर 500% तक टैरिफ
राष्ट्रपति को यह विशेष शक्ति भी मिलेगी कि वे अमेरिका में प्रवेश करने वाले किसी भी रूसी सामान पर 500% तक का भारी शुल्क लगा सकें। यह अधिकार 5 वर्षों तक लागू रहेगा।
ईरान प्रतिबंध कानून की अवधि बढ़ी
इस बिल के प्रभाव में आते ही 1996 का ईरान प्रतिबंध कानून 2031 तक के लिए विस्तारित हो जाएगा। यह कानून उन गैर-अमेरिकी कंपनियों पर पाबंदी लगाता है जो ईरान के साथ कारोबार करती हैं। यह कानून इसी वर्ष समाप्त हो रहा था।
यूरोपीय सहयोगियों को मिलेगी राहत
रूस से प्राकृतिक गैस खरीदने वाले चीन, फ्रांस, जापान, हंगरी और बेल्जियम जैसे देश भी गैस-आयात समीक्षा के दायरे में हैं। हालांकि, बिल में कुछ शर्तों के साथ राहत का भी प्रावधान है। जो देश रूस के कुल गैस निर्यात का 15% से कम आयात करते हैं और रूस पर अपनी निर्भरता घटाने के स्पष्ट कदम उठा रहे हैं, उन्हें इस टैरिफ से छूट दी जा सकती है। इसी आधार पर करीब 15 यूरोपीय देशों को 100% टैरिफ के दायरे से बाहर रखा गया है।
यूरोपीय सहयोगियों के खिलाफ नहीं
डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने स्पष्ट किया कि यह बिल अमेरिका के यूरोपीय सहयोगियों के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसका सीधा निशाना वही देश हैं जो रूसी तेल और गैस खरीदकर उसकी अर्थव्यवस्था और युद्ध तंत्र को लगातार वित्तीय सहारा दे रहे हैं।

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 रखा गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को अपनी FIA रेड बुक में शामिल कर 70 लाख का इनाम घोषित किया है। पहले अफगानिस्तान भागने का दावा करने वाले पाकिस्तान का फिर बेनकाब हुआ दोहरा चेहरा।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी और प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए तैयार है। जानिए इस पूरी खबर की खास बातें।
इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री जहाज विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 रविवार को जावा सागर में अचानक लापता हो गया। यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप के दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन की ओर जा रहा था।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह