इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए सांसद गादी आइजनकोट ने एक बड़ी राजनीतिक पहल शुरू की है। आइजनकोट और उनके सहयोगियों ने संसद में कुल 8 नए विधेयक पेश किए हैं। चूंकि नेतन्याहू पर पहले से ही भ्रष्टाचार के तीन मामले चल रहे हैं, इसलिए यदि यह बिल पारित होता है तो उनके लिए फिर से प्रधानमंत्री बनना असंभव हो जाएगा।
सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी आफ लव बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के सीधे पाठकों के बीच आ गई है। 527 पन्नों की इस किताब में 7 चैप्टर हैं, जिन्हें उन्होंने अपने बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रैहान और मिराया को समर्पित किया है।
संसद की नई संसदीय समितियों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें कई नए चेहरों को मौका मिला है, जबकि शशि थरूर, अनुराग ठाकुर और चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई दिग्गजों को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर सैकड़ों ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह चुनाव यूक्रेन युद्ध की नीतियों की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 रखा गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
संसद का नया सत्र जल्द बुलाए जाने के संकेतों ने देश के राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान के बाद विपक्ष में बेचैनी साफ देखी जा रही है। रिजिजू ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से महिला आरक्षण कानून को जल्द से जल्द लागू करने का जो वादा किया था, सरकार उसी दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।
आज यानी मंगलवार को संसद परिसर में राजनीतिक पारा उस समय चढ़ गया, जब एनडीए और कांग्रेस सांसद प्रदर्शन के दौरान सीधे एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। परिसर में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनडीए सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने और कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
देश में उच्च शिक्षा की साख को नुकसान पहुंचा रहे अवैध और फर्जी संस्थानों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिकंजा कस दिया है। यूजीसी ने देश भर में ऐसे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है, जिनका सबसे बड़ा जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी साझा की।






















