बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हाल ही में हुई गोलीबारी के केस में लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच और पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि शूटरों ने टाइगर श्रॉफ से पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के घरों और गतिविधियों की रेकी की थी।

तीन गाड़ियां, तीन रास्ते और तीन राज्य का तय किया सफर
सुरक्षा ज्यादा थी तो प्लान बदला, दिल्ली से 4 और गिरफ्तार

मुंबई। स्टार समाचार वेब
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हाल ही में हुई गोलीबारी के केस में लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच और पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि शूटरों ने टाइगर श्रॉफ से पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के घरों और गतिविधियों की रेकी की थी। हालांकि, इन दिग्गजों के पास कड़ी सुरक्षा होने के कारण आरोपियों को अपना प्लान बदलना पड़ा। इस बीच, राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किए गए मुख्य संदिग्धों को सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच सड़क मार्ग से मुंबई लाया गया है। कोटा रेलवे स्टेशन से पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जरिए गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों (जिनकी योजना नेपाल भागने की थी) को मंगलवार सुबह 10:30 बजे मुंबई पुलिस अपनी कस्टडी में लेकर रवाना हुई।
पहले बड़े स्टार्स थे निशाने पर, लॉरेंस गैंग से जुड़ा तार
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों को एक महीने पहले मुंबई भेजा गया था। लॉरेंस गैंग के गुर्गे अनिल पंडित ने उन्हें किसी बड़े स्टार को निशाना बनाने का निर्देश दिया था। आरोपियों ने अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार के ठिकानों की रेकी कर उनके वीडियो अनिल पंडित को भेजे थे। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी होने के कारण वे किसी बड़े अभिनेता तक नहीं पहुंच सके। इसके बाद आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ को चुना, क्योंकि वे हर रविवार शाम को फुटबॉल खेलने आते थे। आरोपियों ने गूगल से टाइगर की दिनचर्या की जानकारी जुटाई और सात दिन तक रेकी करने के बाद रविवार को इस वारदात को अंजाम दिया।
दिल्ली से चार और गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल
जांच का दायरा बढ़ाते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं (राधा और बबीता) भी शामिल हैं। इन पर शूटरों को हथियार सप्लाई करने का गंभीर आरोप है। अब तक पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल, सुमित और यूपी की राधा और बबीता के अलावा, फायरिंग करने वाले बिहार के ऋतिक और हरियाणा के रेहान व फूल सिंह को भी शिकंजे में ले लिया है। पुलिस मामले के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
900 किमी का सफर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते तय किए गए इस सफर के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस ने चार बार आरोपियों की गाड़ियां और रूट बदले। काफिले में शुरूआत में दो इनोवा क्रिस्टा कारों का इस्तेमाल किया गया।
आरोपियों का मेडिकल: भरूच-वलसाड के पास गाड़ियों और सुरक्षा घेरे को बदला गया, ताकि किसी भी संभावित हमले या साजिश को नाकाम किया जा सके। 16 घंटे की लंबी यात्रा के बाद तड़के 2:30 बजे काफिला मुंबई पहुंचा, जिसके बाद आरोपियों का मेडिकल कराया गया।
यह भी पढ़िए....
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सोनीपत के शूटर रेहान की क्राइम कुंडली, मां ने किए बड़े खुलासे
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 15 घंटे में कोटा से दबोचे गए हमलावरों में कोई नाबालिग नहीं- पुलिस ने कहा

भारतीय सिनेमा जगत में हनुमान अंश और जेलर-2 के बाद अब नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का जलवा फिल्म रिलीज के पहले ही दिखने लगा है। फिल्म की प्री बुकिंग में मेकर्स ने शुरू कर दी है। एक दिन से भी कम समय में फिल्म जल्द ही 5 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हाल ही में हुई गोलीबारी के केस में लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच और पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि शूटरों ने टाइगर श्रॉफ से पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के घरों और गतिविधियों की रेकी की थी।
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार सोनीपत के शार्प शूटर रेहान की पूरी कहानी। जानें कैसे 9वीं फेल वेल्डर से बना अपराधी, मां और पिता के खुलासे।
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 15 घंटे के भीतर राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को दबोच लिया। जानिए साजिश, लॉरेंस गैंग के कनेक्शन और पूरी खबर की हर डिटेल।
मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी जयपुर और दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। पढ़ें लाइव अपडेट्स।
मुंबई के जुहू इलाके में रविवार देर शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए जानलेवा हमले से पूरे फिल्म जगत और महाराष्ट्र में सनसनी फैल गई है। पुष्पा नरसी पार्क के पास शाम 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी कार से लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर पांच राउंड फायरिंग की।
मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले के लाइव अपडेट्स। मुख्यमंत्री फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की हाई-लेवल बैठक, एक संदिग्ध हिरासत में।
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में 27 अक्टूबर को होगा। 3D स्क्रीनिंग में मेहमान भारतीय पारंपरिक पोशाक में शामिल होंगे।
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी और नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 72 दिन पूरे कर लिए हैं।
सिनेमाघरों में रजनीकांत का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। दृश्यम-3 को पहले ही दिन पछाड़ने के बाद अब जेलर-2 ने दूसरे ही दिन 2026 की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। दो दिनों में 97 करोड़ रुपए के ओवरसीज कलेक्शन के साथ फिल्म ने धुरंधर-2 का बड़ा रिकॉर्ड मात दे दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह