कलकत्ता हाईकोर्ट ने दहेज प्रताड़ना से जुड़ी पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी की मौत के केस में दोषी पति की आजीवन कारावास की सजा घटाकर 10 वर्ष के कठोर कारावास में बदल दी। कोर्ट ने यह भी कहा कि दहेज निषेध अधिनियम, 1961 लागू होने के बावजूद दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु आज भी गंभीर सामाजिक अपराध बने हुए हैं।

दोषी पति सजल पारुई को 10 वर्ष कठोर कारावास
यह सजा केवल दुर्लभ मामलों में ही दी जानी चाहिए
निचली अदालत के फैसले को भी हाईकोर्ट ने पलटा
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
कलकत्ता हाईकोर्ट ने दहेज प्रताड़ना से जुड़ी पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी की मौत के केस में दोषी पति की आजीवन कारावास की सजा घटाकर 10 वर्ष के कठोर कारावास में बदल दी। अदालत ने कहा कि दहेज प्रताड़ना के कारण आत्महत्या के मामले न तो बहुत दुर्लभ हैं और न ही हर मामले में आजीवन कारावास देना आवश्यक है। न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी और न्यायमूर्ति अपूर्बा सिन्हा राय की खंडपीठ ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि दहेज मृत्यु के हर केस में आजीवन कारावास अनिवार्य नहीं है। यह सजा केवल दुर्लभ मामलों में ही दी जानी चाहिए।
सास-ससुर को किया बरी
इसी आधार पर अदालत ने दोषी सजल पारुई की सजा आजीवन कारावास से घटाकर 10 वर्ष के कठोर कारावास में बदल दी, जबकि जुर्माने की सजा बरकरार रखी। हाई कोर्ट ने सजल पारुई के माता-पिता को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। निचली अदालत ने दोनों को सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।
पति की दोषसिद्धि बरकरार
अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी के तहत सजल पारुई की दोषसिद्धि को भी बरकरार रखा। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पति द्वारा पत्नी पर पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा लाने का दबाव बनाना भी दहेज की मांग की श्रेणी में आता है। अदालत ने इस दलील को स्वीकार किया कि लगातार आर्थिक दबाव और प्रताड़ना के कारण महिला ने अपनी बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
दहेज आज भी गंभीर सामाजिक अपराध
कोर्ट ने यह भी कहा कि दहेज निषेध अधिनियम, 1961 लागू होने के बावजूद दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु आज भी गंभीर सामाजिक अपराध बने हुए हैं। धारा 304बी ऐसे मामलों में यह कानूनी धारणा स्थापित करती है कि यदि विवाह के सात वर्ष के भीतर किसी महिला की अस्वाभाविक मृत्यु होती है और उससे पहले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया हो, तो पति या उसके रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मामला बनता है।
मध्यप्रदेश: हाईकोर्ट का फैसला...पहला विवाह छुपाकर की दूसरी शादी, फिर भी महिला भरण-पोषण की हकदार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।