पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। बंगाल में शुरुआती रुझान में भाजपा को अप्रत्यासित बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं असम में भी भाजपा हैट्रिक लगाने जा रही है।

उज्जैन में डोल की थाप पर थिरकीं महिला कार्यकर्ता
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
भोपाल। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। बंगाल में शुरुआती रुझान में भाजपा को अप्रत्यासित बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं असम में भी भाजपा हैट्रिक लगाने जा रही है। शुरुआती रुझाने के बाद मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय में समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है और जीत के दावों के बीच तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस देश के नक्शे से गायब हो गई है। पश्चिम बंगाल में भी अब टीएमसी का तिलिस्म जनता ने तोड़ दिया है। वहीं डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि बंगाल में जंगलराज की समाप्ति हो गई है। बंगाल की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। इधर, मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि बंगाल अब दीदी के आतंक से मुक्त हो गया।
झालमुड़ी का किया वितरण
भाजपा कार्यालय में जश्न के माहौल के बीच कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी का वितरण किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जीत की बधाई देते हुए मजाकिया लहजे में कार्यकर्ताओं से कहा कि झालमुड़ी मेरे लिए नई नहीं है, क्योंकि कोलकाता में मेरी ससुराल है। उधर, जश्न के लिए पटाखे भी मंगाए गए हैं।
उज्जैन में थिरके कार्यकर्ता
बंगाल में भाजपा की जीत पर उज्जैन की बंगाली कॉलोनी में भी उत्सव का माहौल नजर आया। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से शंख बजाकर खुशी जताई। नव नियुक्त प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी की मौजूदगी में बंगाली महिलाओं ने सामूहिक रूप से जश्न मनाया और जीत की खुशी साझा की।
मध्यप्रदेश से प्रचार में गए थे नेता
भाजपा ने इन सभी राज्यों में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और विस्तार की रणनीति पर काम किया है, जबकि कांग्रेस ने भी गठबंधन के साथ अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए पूरा जोर लगाया है। मध्य प्रदेश से सीएम डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के लिए गए थे।
यह भी पढ़िए ...
बंगाल में भगवा लहर, असम में भी भाजपा की सुनामी, तमिलनाडु में अभिनेता ने खत्म किया स्टालिन का राज
पश्चिम बंगाल: फलता में फिर से जनता अपने वोट से तय करेगी फैसला... 285 केंद्रों पर 21 मई को पुनर्मतदान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।