केंद्र सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता लाने के लिए बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सरकारी वाहनों के दुरुपयोग और फिजूलखर्ची को रोकने के उद्देश्य से देश में एक अधिकारी, एक सरकारी गाड़ी की नीति लागू कर दी गई है।

सख्त आदेश-अतिरिक्त प्रभार पर भी नहीं मिलेगी दूसरी कार
केंद्र सरकार ने आफिशियल कॉर पॉलिसी में किया बदलाव
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता लाने के लिए बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सरकारी वाहनों के दुरुपयोग और फिजूलखर्ची को रोकने के उद्देश्य से एक अधिकारी, एक सरकारी गाड़ी की नीति लागू कर दी गई है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के तहत अब किसी भी अधिकारी को अतिरिक्त मंत्रालय, विभाग या सार्वजनिक उपक्रम का प्रभार मिलने पर दूसरी सरकारी कार नहीं दी जाएगी। यानी एक अधिकारी के लिए केवल एक ही आफिशियल गाड़ी की व्यवस्था होगी। सरकार ने सभी मंत्रालयों को इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने और अनुपयोगी वाहनों का दुरुपयोग रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि जिन सरकारी वाहनों का उपयोग नहीं हो रहा है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाए और उनका बेवजह इस्तेमाल न होने दिया जाए।
सरकार के आदेश में ये खास
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि केंद्र सरकार के अधिकारी सार्वजनिक उपक्रमों, या अर्ध-सरकारी संगठनों के वाहनों का उपयोग भी नहीं कर सकेंगे। हालांकि, अगर अधिकारी किसी आफिशियल दौरे या सरकारी कार्य के सिलसिले में संबंधित संस्था में मौजूद हैं, तो उस स्थिति में वाहन का उपयोग किया जा सकेगा।
एक समान होगी व्यवस्था
विभाग ने बताया कि उक्त आदेश सितंबर 2022 में जारी दिशा-निर्देशों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। नया कार्यालय ज्ञापन सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को भेज दिया गया है, ताकि पूरे केंद्र सरकार के प्रशासनिक ढांचे में एक समान व्यवस्था लागू हो सके।
सरकार ने इसलिए उठाया सख्त कदम
केंद्र का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य सरकारी संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना, एक ही अधिकारी को कई वाहनों के आवंटन जैसी व्यवस्था पर रोक लगाना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। इससे सरकारी वाहनों की डुप्लीकेशन रुकेगी, ईंधन और रखरखाव पर होने वाला खर्च कम होगा साथ ही सार्वजनिक धन का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
वित्तीय अनुशासन को मिलेगी मजबूती
केंद्र सरकार का मानना है कि एक हकदार अधिकारी, एक सरकारी गाड़ी सिद्धांत के तहत लागू की गई यह व्यवस्था सरकारी संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर अंकुश लगेगा, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और वित्तीय अनुशासन को भी मजबूती मिलेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।
झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से लेकर उनकी राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क (SBN) को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। हथियारों की तस्करी और देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के आरोप में यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने झीरम घाटी हत्याकांड के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। जानिए 2013 के इस बड़े नक्सली हमले और अदालत के फैसले से जुड़ी पूरी जानकारी।
केंद्र सरकार ने ईपीएफओ (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने को मंजूरी दे दी है। जानिए इससे आपकी इन-हैंड सैलरी, पीएफ कंट्रीब्यूशन और पेंशन पर क्या असर पड़ेगा।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए बनी हाई पावर कमेटी (HPEC) के पुनर्गठन से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि आरोप महज अटकलों पर आधारित हैं।
विश्व जनसंख्या समीक्षा 2026 के अनुसार वैश्विक स्तर पर शतायु व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जानिए भारत में 29,000 शतायु लोगों की स्थिति, जापान के शीर्ष स्थान और अन्य देशों के आंकड़े।
उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तानी जहाज के बीच हुई टक्कर पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर 1991 के समझौते के उल्लंघन पर आपत्ति दर्ज की।