कर्नाटक में नया सीएम बनते ही विभागों को लेकर कलह शुरू हो गई है। पहले रामलिंगा रेड्डी ने शपथ लेने के दो दिन बाद इस्तीफा दे दिया और काफी मान-मनौव्वल के बाद उसे वापस लिया। अब मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा भी अपनी शिकायतें लेकर कांग्रेस आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री को विभाग बंटवारे में हो रहीं दिक्कतें
मंत्री कृष्णा बायरे दिल्ली में शिकायत लेकर गए
21 कैबिनेट पद अभी भी खाली, असंतोष जारी
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कर्नाटक में नया सीएम बनते ही विभागों को लेकर कलह शुरू हो गई है। पहले रामलिंगा रेड्डी ने शपथ लेने के दो दिन बाद इस्तीफा दे दिया और काफी मान-मनौव्वल के बाद उसे वापस लिया। अब मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा भी अपनी शिकायतें लेकर कांग्रेस आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। उधर एक और मंत्री केएच मुनियप्पा भी सौंपे गए मंत्रालय से खुश नहीं हैं। मुनियप्पा को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया है, लेकिन उनका कहना है कि सबसे वरिष्ठ नेता होने के नाते वह बेहतर विभाग के हकदार थे। दरअसल, कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भले ही लंबी खींचतान के बाद राज्य की कमान अपने हाथ में लेने में कामयाब हो गए हों, लेकिन उनकी मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं।
मंत्रालय को लेकर विवाद
मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा को बेंगलुरु विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है। लेकिन उन्होंने अभी तक अपना पदभार नहीं संभाला है। पेंच इस बात पर अटका है कि गौड़ा को ग्रेटर बेंगलुरु डेवलपमेंट विभाग दिया गया है जबकि बेंगलुरु डेवलपमेंट अथॉरिटी और बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी शिवकुमार ने अपने पास रखा है।
एक विभाग दो दावेदार
यहां दिलचस्प बात यह है कि ये वही विभाग है, जिसे लेकर रामलिंगा रेड्डी नाराज हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें यह विभाग देने का वादा किया गया था, लेकिन बाद में इसे कृष्णा बायरे गौड़ा दे दिया गया और उन्हें सिंचाई मंत्रालय सौंप दिया गया।
विधायक भी पहुंचे दिल्ली
कृष्णा बायरे गौड़ा भी यह विभाग पाकर खुश नहीं हैं। वह कांग्रेस आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। गौड़ा के अलावा विधायक रिजवान अरशद भी दिल्ली आए हैं। रिजवान शिवकुमार के पक्के समर्थक माने जाते हैं। शिवकुमार की कैबिनेट में अभी 21 पद खाली हैं और रिजवान इन्हीं में से एक पर दावेदावी ठोकने दिल्ली पहुंचे हैं।
यह भी पढ़िए...
कर्नाटक में विभाग का नाटक: सीएम शिवकुमार को झटका... मंत्री बनते ही रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक में सत्ता का ऐतिहासिक हस्तांतरण: डीके शिवकुमार बने राज्य के 34वें मुख्यमंत्री


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।