इस बार नवंबर के महीने में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें बैंक नॉमिनेशन के नियमों में बदलाव से लेकर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी और फास्टैग के नए नियम शामिल है। यही नहीं, 4 नवंबर से चैट जीपीटी गो का सब्सक्रिप्शन भारतीय यूजर्स को फ्री में मिलेगा।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इस बार नवंबर के महीने में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें बैंक नॉमिनेशन के नियमों में बदलाव से लेकर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी और फास्टैग के नए नियम शामिल है। यही नहीं, 4 नवंबर से चैट जीपीटी गो का सब्सक्रिप्शन भारतीय यूजर्स को फ्री में मिलेगा। दरअसल, देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज से बदलाव हुआ है। तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। यह कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुई है। यह सिलेंडर 5 रुपए सस्ता हुआ है। नई कीमत 1 नवंबर यानी आज से लागू हो चुकी है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की रिवाइज्ड कीमत दिल्ली में 1590.50 रुपए हो गई है, जो पहले 1595.50 रुपए थी। हालांकि रसोई गैस सिलेंडर या 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों पर कोई असर नहीं हुआ है।
बैंक खाते में अब चार नॉमिनी
अब लोग अपने बैंक अकाउंट में एक की जगह चार नॉमिनी जोड़ पाएंगे। यह भी तय कर पाएंगे कि चार नॉमिनी में से किसे कितना हिस्सा मिलेगा। नए नियम 1 नवंबर 2025 से लागू हो गए हैं। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस बदलाव से बैंकिंग क्लेम और उत्तराधिकार की प्रोसेस आसान और पारदर्शी बनेगी। नॉमिनी को कभी भी बदला या रद्द किया जा सकेगा। नॉमिनी वह व्यक्ति होता है जिसे अकाउंट होल्डर नामित करता है, ताकि उसकी मृत्यु पर खाते की राशि या संपत्ति को बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के उसके हवाले किया जा सके।
फास्टैग के दो नए नियम लागू
जिन गाड़ियों के फास्टैग में अभी तक जरूरी नो योर व्हीकल सत्यापन नहीं हुआ है, वो डीएक्टिवेट हो सकते हैं। लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया बैंकों से रिमाइंडर भेजकर ग्रेस पीरियड दे रही है, ताकि सर्विस तुरंत बंद न हो। वहीं अब यूजर्स को केवाईसी के लिए सिर्फ नंबर प्लेट और फास्टैग की फ्रंट फोटो अपलोड करनी होगी। साइड फोटो की जरूरत नहीं है। इससे वेरिफिकेशन प्रक्रिया आसान होगी। फास्टैग से जुड़ा दूसरा बदलाव नया टोल पेनल्टी सिस्टम से जुड़ा है। ये 15 नवंबर से लागू हो रहा है। फास्टैग के बिना गाड़ियों के लिए यूपीआई से पेमेंट करने वालों को 1.25 गुना स्टैंडर्ड टोल फीस देनी पड़ेगी। अगर कैश से पेमेंट करते हैं तो पहले की तरह दोगुना चार्ज लगेगा।
अब बच्चों का फ्री में आधार होगा अपडेट
इधर, भारत सरकार की यूआईडीएआई ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपए की फीस माफ कर दी है। ये एक साल तक मुफ्त रहेगा। बड़ों के लिए नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने का खर्च 75 रुपए है। फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपए लगेंगे। बिना कोई डॉक्यूमेंट जमा किए पता, जन्मतिथि या नाम भी आनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
गो सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए फ्री
ओपनएआई भारत में चैटजीपीटी गो का सब्सक्रिप्शन प्लान एक साल के लिए फ्री करने जा रहा है। ये आॅफर 4 नवंबर से भारतीय यूजर्स के लिए एक्टिव होगा। अभी यह सब्सक्रिप्शन भारत में 399 रुपए प्रति महीने का है। यानी यूजर को साल में 4,788 रुपए का फायदा होगा। चैटजीपीटी के इस प्लान में ज्यादा चैट और इमेज बना सकते हैं। चैटजीपीटी गो ओपनएआई का मिड-लेवल प्रीमियम प्लान है। कंपनी का कहना है कि भारत उसका दूसरा सबसे बड़ा और सबसे तेज बढ़ने वाला मार्केट है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अपनी बेबाकी से कई बार कांग्रेस को असहज करने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद अपनी ही पार्टी को आत्मचिंतन करने की भी नसीहत दी।
केंद्रीय कैबिनेट ने 32 लाख किसानों के लिए 'कपास क्रांति' और ₹3,936 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। जानें अश्विनी वैष्णव द्वारा घोषित अन्य महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले।
हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 108 में पावर बैंक फटने से धुआं फैल गया। 198 यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड से निकाला गया। जानें क्या हैं DGCA के नए सुरक्षा नियम।
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर 'वोट लूट' का आरोप लगाया है। जानें इस्तीफे की पेशकश और हार की समीक्षा के लिए बनी 10 सदस्यीय टीम की पूरी जानकारी।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी तय हो गई है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने घोषणा की है कि 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष विराम अब दबाव में दिखाई दे रहा है। होर्मुज में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की खबरें सामने आई हैं, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि सीजफायर अभी भी लागू है या नहीं।
जहां एक ओर अभिनेता से नेता बने विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं दूसरी ओर बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है, लेकिन मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए हैं।
2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 'गंगोत्री से गंगासागर' तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है, जबकि तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद भाजपा मुख्यालय से देश को संबोधित किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा-NDA की जीत को ऐतिहासिक बताया।
बिहार के भागलपुर में 4.7 किमी लंबे विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा बीती देर रात गंगा में गिर गया। राहत की बात रही कि प्रशासन ने पहले ही ट्रैफिक रोक दिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।पुल मरम्मत के काम में आर्मी की मदद की कोशिश की जा रही है। लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जी रही है।