पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष विराम अब दबाव में दिखाई दे रहा है। होर्मुज में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की खबरें सामने आई हैं, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि सीजफायर अभी भी लागू है या नहीं।

भारतीय दूतावास घायलों की सहायता कर रहा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष विराम अब दबाव में दिखाई दे रहा है। होर्मुज में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की खबरें सामने आई हैं, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि सीजफायर अभी भी लागू है या नहीं। इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागे गए 19 मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया, जबकि फुजैरा क्षेत्र के एक तेल बंदरगाह पर ड्रोन हमले के बाद आग लगने की भी खबर है। इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात पर हमला करने के दौरान तीन भारतीय नागरिकों के घायल होने की खबर सामने आई है। यह हमला ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह आयल इंडस्ट्रियल जोन को निशाना बनाने के लिए किया था। इसमें मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।
कुछ जगहों पर नुकसान की भी खबरें
अमीराती अधिकारियों की माने तो हवाई सुरक्षा प्रणालियों ने आने वाले कई खतरों को बीच में ही रोक दिया, लेकिन जमीन पर कुछ जगहों पर नुकसान होने की भी खबरें मिली हैं। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने इस हमले को लेकर कहा कि, वह प्रभावित लोगों की सहायता के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
भारतीय और यूएई के विदेश मंत्रालय ने की निंदा
दूतावास ने पर एक पोस्ट में कहा- फुजैराह में आज हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। हम प्रभावित भारतीय नागरिकों को उचित चिकित्सा देखभाल और सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। वहीं, कड़े शब्दों वाले बयान में, यूएई के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें तनाव में एक गंभीर बढ़ोतरी बताया। मंत्रालय ने इन हमलों को विश्वासघाती करार दिया और कहा कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा पैदा करते हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि यूएई इन हमलों का जवाब देने का अपना पूर्ण और वैध अधिकार सुरक्षित रखता है।
यह भी पढ़िए...
अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की 'तूफान' वाली चेतावनी और $126 के पार कच्चा तेल, जानें 5 बड़े अपडेट
परमाणु समझौते की ओर बढ़ रहे अमेरिका-ईरान? ट्रम्प के दावों से खलबली


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने FCRA बिल पर विदेशी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से देश की संसद का आंतरिक मामला है।
नीट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और सदन में जवाब की मांग कर रहा है। हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। आप और भाजपा के बीच तीखी नोक-झोंक के बीच दो विधायक सदन में लगभग शारीरिक रूप से भिड़ने को तैयार होते दिखे। इससे स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, दोनों पक्षों के विधायकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना अंतर्गत बड़ी पहाड़ी के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर आज सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एक युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान स्थानीय 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई।
क्षेत्रीय दलों को 2024-25 में मिले 20 हजार रुपए से अधिक के घोषित चंदे में इससे एक साल पहले की तुलना में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। द्रमुक सबसे अधिक चंदा पाने वाली पार्टी बनकर उभरी है। एडीआर की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण किया है। 4,000 किलोमीटर तक मार करने वाली इस मिसाइल से चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ना तय है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने IIMUN के कार्यक्रम में Gen-Z, शिक्षा बजट, महिलाओं की भागीदारी, LGBTQ और पड़ोसी देशों के संबंधों पर खुलकर अपने विचार रखे।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके सितंबर से 'क्या बोलती पब्लिक' देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे। बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और संस्थागत जवाबदेही जैसे मुद्दों पर गांव-शहर जाकर युवाओं से चर्चा की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने विमान ईंधन में एथेनॉल मिलाने की खबरों का खंडन किया है। जानिए SAF और एथेनॉल में क्या अंतर है और सरकार का इस पर क्या रुख है।
संसद में छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी। राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सरकार से विचार करने को कहा, जबकि किरेन रिजिजू और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी नोकझोंक हुई।