दुनिया भर में आने वाले वर्षों में एक नया खाद्य और आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। वैश्विक वित्तीय सेवा फर्म जेपी मॉर्गन ने एक चेतावनी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि वर्ष 2027 में विश्व की खाद्य प्रणाली को एक बड़े आपूर्ति संकट का सामना करना पड़ सकता है।

उर्वरक आपूर्ति में व्यवधान और अल नीनो का असर सबसे ज्यादा
कमजोर फसल पैदावार से ग्लोबल फूड क्राइसिस देखने को मिलेगा
पहली छमाही में ग्लोबल महंगाई बढ़कर पांच प्रतिशत तक पहुंचेगी

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दुनिया भर में आने वाले वर्षों में एक नया खाद्य और आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। वैश्विक वित्तीय सेवा फर्म जेपी मॉर्गन ने एक चेतावनी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि वर्ष 2027 में विश्व की खाद्य प्रणाली को एक बड़े आपूर्ति संकट का सामना करना पड़ सकता है। इस संकट का सबसे ज्यादा असर भारत, ब्राजील और इंडोनेशिया जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ने की आशंका जताई गई है। जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के अनुसार, 2027 की पहली छमाही में वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़कर लगभग 5 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जो 2026 की पहली छमाही में 2.8 प्रतिशत के स्तर पर थी। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि यह समस्या केवल भोजन की अचानक कमी से जुड़ी नहीं है, बल्कि किसानों के लिए बढ़ती कृषि लागत, उर्वरकों की किल्लत और मौसम के प्रतिकूल प्रभाव का मिला-जुला नतीजा है। भोजन महंगा होने से सबसे अधिक प्रभावित वे परिवार होंगे जो अपनी आय का बड़ा हिस्सा खान-पान पर खर्च करते हैं।
उर्वरक आपूर्ति में बाधा
मिडिल ईस्ट वैश्विक यूरिया निर्यात का लगभग 42 फीसदी और अमोनिया निर्यात का 27 प्रतिशत हिस्सा कवर करता है। होर्मुज स्ट्रैट के आसपास जारी तनाव और प्राकृतिक गैस की बढ़ती कीमतों ने नाइट्रोजन आधारित उर्वरकों की सप्लाई चेन को खतरे में डाल दिया है। बोवनी के सही समय पर उर्वरक न मिलने से फसल की पैदावार सीधे प्रभावित होगी।
अल नीनो का दिखेगा प्रभाव
बदलते अल नीनो प्रभाव के कारण बारिश और तापमान का चक्र बिगड़ सकता है, जिससे सूखा और बाढ़ जैसी चरम मौसमी घटनाएं बढ़ सकती हैं। जेपी मॉर्गन के अनुसार, एक सुपर अल नीनो वैश्विक खाद्य महंगाई को अकेले 0.7 फीसदी तक बढ़ा सकता है, जो ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के साथ मिलकर 1.3-1.5 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
भारत पर प्रभाव और मुख्य चिंताएं
भारत में यदि मानसून कमजोर या अनियमित रहता है, तो धान, दालें, तिलहन, कपास और गन्ना जैसी प्रमुख फसलों की पैदावार प्रभावित हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के लिए मुख्य चिंता केवल अनाज की उपलब्धता नहीं है, बल्कि यह है कि क्या वैश्विक उर्वरक और ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता के बावजूद भारतीय किसान सस्ती लागत पर उत्पादन जारी रख सकेंगे। हालांकि, एशिया में चावल के अच्छे भंडार और वैश्विक अनाज के मौजूदा स्टॉक को राहतकारी कारक माना जा रहा है।

चुनाव आयोग ने UP, MP और राजस्थान समेत 17 राज्यों/UTs में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) शुरू करने का निर्देश दिया है। जानिए 2027 में 18 साल के होने वाले युवा कैसे अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अंकिता भंडारी हत्याकांड और सीबीआई जांच का हवाला देते हुए यह अपील की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह