देश की चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता मजबूत करने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि चुनाव में गलत तरीकों और धांधली के आरोपी उम्मीदवारों पर दर्ज आपराधिक केसों को राज्य सरकारें अपनी मर्जी से वापस नहीं ले सकेंगी।

सुप्रीम नियम चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों पर लागू होगा
काले धन के इस्तेमाल पर आईटी को कार्रवाई करनी होगी
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश की चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता मजबूत करने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि चुनाव में गलत तरीकों और धांधली के आरोपी उम्मीदवारों पर दर्ज आपराधिक केसों को राज्य सरकारें अपनी मर्जी से वापस नहीं ले सकेंगी। इसके लिए अब संबंधित राज्य के हाईकोर्ट की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एनके सिंह की पीठ ने यह व्यवस्था दी है। कोर्ट ने कहा कि जिस तरह मौजूदा सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के लिए हाई कोर्ट की मंजूरी जरूरी है, वही नियम चुनाव लड़ने वाले अन्य सभी उम्मीदवारों और संभावित उम्मीदवारों पर भी समान रूप से लागू होगा।
नेताओं और उम्मीदवारों में समानता
पीठ के अनुसार, इस कदम से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार आपराधिक मामलों के संदर्भ में चुने हुए प्रतिनिधियों के बराबर आ जाएंगे। इससे यह स्पष्ट संदेश जाता है कि राजनीतिक सत्ता बदलते ही मुकदमे खत्म कराने की छूट अब नहीं मिलेगी।
संवैधानिक मर्यादा
कोर्ट ने रेखांकित किया कि एक संवैधानिक लोकतंत्र अपने प्रतिनिधियों से उच्चतम स्तर की नैतिक ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की अपेक्षा करता है। सत्ता परिवर्तन के आधार पर मुकदमे वापस लेना निष्पक्ष आपराधिक न्याय प्रणाली की भावना के खिलाफ है।
इनकम टैक्स की कार्रवाई
चेकिंग के दौरान यदि स्टैटिक सर्विलांस टीम को 10 लाख रुपए से अधिक की नकदी मिलती है, तो आयकर विभाग को तुरंत सक्रिय होकर कार्रवाई करनी होगी। मामले के जांच अधिकारी को एफआईआर दर्ज होने की तारीख से एक वर्ष के भीतर जांच पूरी करने का हर संभव प्रयास करना होगा।
तीन स्तंभों का संतुलन
चुनावी राजनीति में धनबल के बढ़ते प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा-लोकतंत्र, कानून का शासन और चुनावी प्रक्रिया-ये तीनों विचार एक-दूसरे से अटूट रूप से जुड़े हुए हैं। यदि इनमें से किसी भी एक पहलू से समझौता होता है, तो पूरा तंत्र प्रभावित होता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
चुनाव आयोग ने UP, MP और राजस्थान समेत 17 राज्यों/UTs में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) शुरू करने का निर्देश दिया है। जानिए 2027 में 18 साल के होने वाले युवा कैसे अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अंकिता भंडारी हत्याकांड और सीबीआई जांच का हवाला देते हुए यह अपील की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।