भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने इन राज्यों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

मप्र से राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया
जगदीश ईश्वरभाई पटेल को यूपी की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने इन राज्यों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं मप्र से राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान किया था। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हुईं।
बीजेपी का चुनावी मिशन शुरू
बीजेपी ने यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उठाया है। इसका मकसद संगठन मजबूत करना और चुनावी नतीजों को बेहतर बनाना है। इन नियुक्तियों को राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और पार्टी की चुनावी तैयारियों को धार देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
अहम होती है प्रभारी की जिम्मेदारी
दरअसल, बीजेपी में प्रदेश प्रभारी की भूमिका काफी अहम होती है। प्रभारी केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन के बीच समन्वय का काम करते हैं। साथ ही उन्हें संगठन के विस्तार, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी भी निभानी होती है। उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब तीनों ही राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य हैं। यूपी और गुजरात में अभी बीजेपी की सरकार है तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में इन तीनों राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति से पार्टी के संगठनात्मक कामकाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।

यूपी भाजपा को मिला प्रभारी
पार्टी ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को यूपी का सह प्रभारी बनाया गया है। संगठन में किए गए इस फेरबदल को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नए पदाधिकारियों के सामने प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी। विनोद तावड़े इससे पहले भी पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी देकर प्रदेश संगठन के कामकाज में सक्रिय भूमिका दी गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की प्रतिभा और किफायती दवाओं पर भरोसा करती है।