मध्य प्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए गुरुवार को भोपाल के होटल ताज लेकफ्रंट में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) इन्वेस्टर मीट का विधिवत शुभारंभ हुआ। निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे प्रदेश में 15,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

सिंंधिया बोले- सर्विस नेशन से आगे एक सशक्त प्रोडक्ट नेशन बनाना होगा
सीएम ने कहा-450.45 एकड़ में औद्योगिक अधोसंरचना विकसित करेंगे
भोपाल में इन्वेस्टर मीट: विनिर्माण क्षेत्र की 25 कंपनियों का निवेश प्रस्ताव

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए गुरुवार को भोपाल के होटल ताज लेकफ्रंट में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) इन्वेस्टर मीट का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस इन्वेस्टर मीट में डिक्सन टेक्नोलॉजीज, तेजस नेटवर्क्स, वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज, सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी और आप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी देश की दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए विनिर्माण क्षेत्र की 25 प्रमुख कंपनियों को निवेश के लिए आशय पत्र (लेटर आफ इंटेंट) सौंपे। इन कंपनियों की ओर से 3,600 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे प्रदेश में 15,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
राष्ट्रीय स्तर पर टेलीकॉम हब बनेगा ग्वालियर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह कदम प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई उड़ान देगा। राज्य सरकार का लक्ष्य ग्वालियर को राष्ट्रीय स्तर पर टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के निर्माण का एक बड़ा केंद्र बनाना है। पहले चरण में ग्वालियर आईटी पार्क और साडा क्षेत्र की 170 एकड़ भूमि पर काम जारी है, जिसके लिए 5,000 आवेदन मिले थे। अब दूसरे चरण में लगभग 450.45 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना विकसित की जाएगी।
डबल इंजन में बदल रहा देश
सीएम ने कहा- काम करने का आनंद सुख और जस्बा भी है। जब अधिकारियों से बातचीत की जाए तो अधिकारी क्वेश्चन मार्क लगा रहता था। मगर अधिकारीयों ने सकारात्मक व्यवहार रख कर काम किया। हम लगातार उद्योगों को लेकर काम कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार के कारण पूरा देश बदल रहा है। जुलाई में हमने एमओयू किया और इतनी जल्दी हमारा प्रथम चरण पूरा करके दूसरा चरण शुरू किया। पूरे देश में सबसे पहले यह यूनिट तैयार की गई। 182 एकड़ पहले भूमि दी और अब 450 एकड़ जमीन अब दे रहे है।
भारत होगा प्रोडक्ट नेशन और 6जी लीड का लक्ष्य
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश की डिजिटल क्रांति का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के विजन के तहत बीते 12 वर्षों में ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या 6 करोड़ से बढ़कर 102 करोड़ हो गई है, जबकि इंटरनेट कनेक्शन 110 करोड़ के पार पहुंच चुके हैं। विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ रहे 5जी नेटवर्क से अब तक 50 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। सिंधिया ने कहा कि भारत आज विश्व में 6जी तकनीक का नेतृत्व करने के लिए तैयार है और हमें देश को सर्विस नेशन से आगे बढ़ाकर एक सशक्त प्रोडक्ट नेशन बनाना होगा।
कुशल मानव संसाधन और निवेशकों को विशेष रियायतें
मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने बताया कि उद्योगों की मांग के अनुरूप कुशल श्रमशक्ति तैयार करने के लिए आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थानों में विशेष स्किल डेवलपमेंट कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके लिए कंपनियों से दो-दो ट्रेनर उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। साथ ही, ईज आफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए नया पोर्टल दिसंबर में लॉन्च होगा। राज्य सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक रुपए के प्रीमियम पर भूमि, 50 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान, स्टांप ड्यूटी की शत-प्रतिशत प्रतिपूर्ति और शुरुआती पांच वर्षों तक बिजली दरों में दो रुपए प्रति यूनिट की विशेष छूट भी प्रदान कर रही है।

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से भारत लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केओएमजी-3 ने पार्क के प्राकृतिक वातावरण में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस सुखद घटना के साथ ही भारत में चीतों का कुल कुनबा बढ़कर 62 हो गया है।
जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में आयूब, अब्दुल बारी और असलम को कोलकाता से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 23 नवंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। जानिए कैसे AK-47 की एक फोटो से खुला यह पूरा नेटवर्क।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड की गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला की जेल सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच सीबीआई ने आईफोन डेटा और सीसीटीवी फॉरेंसिक रिपोर्ट के लिए 60 दिन की और मोहलत मांगी है।
भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने 18 नवंबर की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और आयशर ट्रक जब्त किया। भागने के दौरान कार को टक्कर मारने वाले चालक को पीपुल्स मॉल के पास पकड़ा गया।
मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नया शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय खोलने, मुंह के कैंसर की रोकथाम के लिए नीति बनाने और युवा दंत चिकित्सकों से संवाद करने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।
रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह