जम्मू-कश्मीर के मध्य कश्मीर स्थित गांदरबल जिले के गुंड इलाके में मंगलवार को हरिगनीवान के एस-मोड के पास अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 32 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जबकि सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस मध्य प्रदेश के मंदसौर के श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल से कटरा लौट रही थी। गंभीर घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने तुरंत शुरू किया बचाव अभियान
कई श्रद्धालु हादसे में घायल, इलाज जारी
भोपाल/ नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर के मध्य कश्मीर स्थित गांदरबल जिले के गुंड इलाके में मंगलवार को हरिगनीवान के एस-मोड के पास अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई। करीब 40 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस (रजिस्ट्रेशन नंबर एआर11 डी 5655) अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 30 तीर्थयात्री घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल कंगन अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दो यात्रियों के सिर में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। अन्य घायलों की स्थिति भी स्थिर बताई गई है।
32 घायल, सात गंभीर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 32 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जबकि सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस मध्य प्रदेश के मंदसौर के श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल से कटरा लौट रही थी। गंभीर घायलों का उपचार जारी है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, बचाव दल और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
खबर अपडेट की जा रही है....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पन्ना के विश्व प्रसिद्ध बृहस्पति कुंड में बने ग्लास ब्रिज का शुभारंभ हो गया। अब पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रोमांच का अनुभव करेंगे, जबकि परियोजना से इको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
देवांगना घाटी गैंगरेप मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी साक्ष्यों और विशेष अभियान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
मैहर के नादन शासकीय महाविद्यालय तक पक्की सड़क नहीं होने से बारिश में पहुंचना मुश्किल हो गया है। 120 सीटों वाले कॉलेज में अब तक केवल दो प्रवेश हुए, जिससे करोड़ों की परियोजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रीवा-हैदराबाद नई एक्सप्रेस की मंजूरी के लगभग दो माह बाद भी संचालन शुरू नहीं हो सका। समय-सारिणी और तारीख घोषित न होने से सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र के रेल यात्रियों में निराशा बढ़ती जा रही है।
सतना जिला अस्पताल की पैथालॉजी में विटामिन डी और बी-12 जांच एक माह से बंद हैं। नई मशीनें इंस्टॉल नहीं हुईं, जांचें आउटसोर्स हो रही हैं और टेंडर प्रक्रिया की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सतना में दस्तक अभियान की धीमी शुरुआत ने चिंता बढ़ाई। जिला सैम और डायरिया हॉटस्पॉट में शामिल है, जबकि लक्ष्य के मुकाबले केवल 2.79 प्रतिशत बच्चों की जांच हो सकी, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल उठे।
मध्यप्रदेश में मानसून अब लगभग सक्रिय हो चुका है। इस कारण कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दावा किया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में 4 इंच से ज्यादा बारिश होगी।
जम्मू-कश्मीर के मध्य कश्मीर स्थित गांदरबल जिले के गुंड इलाके में मंगलवार को हरिगनीवान के एस-मोड के पास अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 32 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जबकि सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस मध्य प्रदेश के मंदसौर के श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल से कटरा लौट रही थी। गंभीर घायलों का उपचार जारी है।
इंदौर के 25 वर्षीय गौरव दवे के ब्रेन डेड होने के बाद परिवार ने अंगदान का साहसिक निर्णय लिया। ग्रीन कॉरिडोर के जरिए लिवर, किडनी और हार्ट का सफल प्रत्यारोपण।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंदौर नगर निगम के 103.42 करोड़ रुपये के कथित फर्जी बिल घोटाले में विशेष पीएमएलए अदालत में 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।