जम्मू-कश्मीर में पांच दिन से चल रहे अभियान में भारतीय सेना के जवानों को आज सुबह-सुबह बड़ी सफलता मिली। शोपियां के सैदापोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने लस्कर के एक आतंकी मार गिराया। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।

घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद
सेना की विक्टर फोर्स ने अतिरिक्त जवान तैनात किए
श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर में पांच दिन से चल रहे अभियान में भारतीय सेना के जवानों को आज सुबह-सुबह बड़ी सफलता मिली। शोपियां के सैदापोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने लस्कर के एक आतंकी मार गिराया। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। आपरेशन वाली जगह से गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी के बाद मौके पर एक आतंकवादी का शव देखा गया और उसे बरामद कर लिया गया। घटनास्थल के पास कुछ दूरी पर हथियार और गोला-बारूद भी दिखाई दिए। मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी था। दावा किया जा रहा है कि अभी एक आतंकी की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि यह मुठभेड़ शनिवार को शुरू हुई थी। जिसके बाद सेना ने इलाके की घेरबंदी कर जंगलों में आतंकियों की तला शुरू कर दी। सेना का अभियान अभी भी जारी है। इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।
लश्कर के हैं दोनों आतंकी
सेना को सूचना मिली थी कि शोपियां जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। इन आतंकियों को एक बाग में सर्विलांस कैमरों ने देखा गया था। गत दिवस सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी की और चार गांवों को खाली करा लिया था।
दोनों आतंकियों की पहचान
सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे आतंकियों की पहचान लतीफ और जाकिर के रूप में बताई गई। दोनों दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के रहने वाले हैं। आतंकियों ने पास आ रहे सेना के जवानों पर गोलीबारी की थी, जिसका जवाब दिया गया था। सेना की खास काउंटर-इंसर्जेंसी यूनिट, विक्टर फोर्स ने अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं।
यह भी पढ़िए....
गुजरात ATS की बड़ी कामयाबी: जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकी गिरफ्तार, गुजरात-MP में सक्रिय था नेटवर्क
भारत में हमले की साजिश नाकाम... लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकी गिरफ्तार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।