उत्तराखंड के पहाड़ी मार्गों पर पिछले चौबीस घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इन दो बड़ी दुर्घटनाओं में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बस रेलिंग तोड़ते हुए 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस
कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला

देहरादून। स्टार समाचार वेब
उत्तराखंड के पहाड़ी मार्गों पर पिछले चौबीस घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इन दो बड़ी दुर्घटनाओं में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों ही घटनास्थलों पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही विश्वनाथ सेवा की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई और गदेरे (पहाड़ी नाले) में जा गिरी। यह बस सुबह 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी और दुर्घटना के समय इसमें 30 से 35 यात्री सवार थे। इस हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें से सात ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायलों ने एम्स ऋषिकेश ले जाते समय रास्ते में अंतिम सांस ली।
20 घायलों को सुरक्षित निकाला
एसएसपी श्वेता चौबे के अनुसार, अब तक 20 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्स ऋषिकेश और स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर ब्यासी, ढालवाला और अतिरिक्त एसडीआरएफ टीमें खाई में फंसे अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं।
घायलों की सूची
1-मोहम्मद वहाब अंसारी ( 22) पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड,
2-राहुल कुमार ( 24) पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार
3-अभिषेक (28) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोह. नत्था सिंह, जसपुर, ऊधमसिंहनगर
4-प्रत्यूष पुत्र सुभाष (23) निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर
5-अर्जुन सौरन (34 ) पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड
6-बुधन मुर्मू (50) पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड
7-आयरा ( 3) पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम
8-नूर जहां (26) पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम
9-राजकुमार (32) पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड
10-जतिन (21) पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली
11-पंकज नेगी (31) पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग
12-संतोष कुमार (38) पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार
13-वीरेंद्र सिंह (58) पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली
बोलेरो खाई में समाई, 4 ने गंवाई जान
इससे पूर्व, सोमवार देर शाम रुद्रप्रयाग जनपद के बांसवाड़ा-कंडारा मोटर मार्ग पर एक और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे 10 लोगों से भरी बोलेरो गाड़ी चालक के नियंत्रण खोने से सड़क से 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अंधेरे के बीच रेस्क्यू टीमों ने दिखाया साहस
रुद्रप्रयाग हादसे की सूचना मिलते ही जिला आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और स्थानीय पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर घना अंधेरा और सीधी खड़ी चट्टान होने के कारण रेस्क्यू आपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद जवानों ने हार नहीं मानी और देर रात तक कड़ी मशक्कत के बाद स्ट्रेचर की मदद से सभी छह घायलों को गहरी खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले के बाद CRPF ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। डीजी जीपी सिंह की समीक्षा के बाद नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें जवानों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट और हेडगियर अनिवार्य किया गया है। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगी है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने आपराधिक अवमानना मामले में जवाब दाखिल करने में देरी के लिए अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित आप नेताओं को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने तीन सप्ताह का अंतिम अवसर देते हुए कहा कि आप गुमराह कर रहे हैं।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अकवान' भीषण रूप ले चुका है। 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यनम तट से टकराने की संभावना। ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए पूरी अपडेट।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो दोषियों को जमानत दिए जाने पर 2002 के गुजरात दंगा केस की पीड़िता बिलकिस बानो ने दुख और अविश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि बिना उनका पक्ष सुने पारित किए गए इस आदेश ने उनके और उनके परिवार के लिए पुराने डरों को फिर से जिंदा कर दिया है, लेकिन वह इस फैसले के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई पूरी ताकत से जारी रखेंगी।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। हमले के महज पांच दिन के भीतर ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुराना चार मंजिला जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस भीषण हादसे में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता या उम्मीदवार को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदाय के लिए किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र को आरक्षित करने की मांग करने का अधिकार नहीं है।
उत्तराखंड के पहाड़ी मार्गों पर पिछले चौबीस घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इन दो बड़ी दुर्घटनाओं में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
नई दिल्ली में सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का विमोचन हुआ। समारोह में बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी से पंजाब की सियासत गरमा गई है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। जानें उनके इस बयान के राजनीतिक मायने और विपक्ष की प्रतिक्रिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह