मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के रायसेन-भोपाल मार्ग पर आज सुबह बिलखिरिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर के बाद हुआ, जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई।

रायसेन-भोपाल मार्ग पर बिलखिरिया के पास हुआ हादसा
एक बस पुलिया में जा घुसी, बचाव अभियान में जुटी टीम
रायसेन। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के रायसेन-भोपाल मार्ग पर आज सुबह बिलखिरिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर के बाद हुआ, जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। नेशनल हाईवे 146 पर सिंगल लेन पर हैवी ट्रैफिक रहता है। जिसके चलते यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस के अनुसार, एक बस रायसेन से भोपाल की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बस भोपाल से सागर जिले के केसली की तरफ जा रही थी। सुबह 11:30 बजे बिलखिरिया के पास दोनों बसों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और वह अनियंत्रित होकर पुलिया में घुस गई।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
मौके पर पहुंचे कलेक्टर
इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रशासन की निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। कलेक्टर ने सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़िए...
खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर बड़ा हादसा: मिनी बस पलटी, मां-बेटी की मौत, 17 घायल
यूपी में हादसा: हाइवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची 42 यात्रियों की जान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।