मध्य प्रदेश के गुना जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्ट्री परिसर से उठता काले धुएं का गुबार कई किमी दूर तक दिखाई देने लगा। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कई दमकल की गाड़िया आग बुझाने में जुटी रहीं
जनहानि नहीं, नुकसान का आकलन-जांच जारी

गुना। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के गुना जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्ट्री परिसर से उठता काले धुएं का गुबार कई किमी दूर तक दिखाई देने लगा। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यही नहीं, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्टरी में रखा कच्चा माल, प्लास्टिक दाना और तैयार पाइप जलकर खाक हो गए। दावा किया जा रहा है कि इस अग्निकांड में 75 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग लगने के समय फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
चार दमकल मौके पर पहुंचीं
बीती देर रात फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की चार फायर ब्रिगेड और चार पानी के टैंकर मौके पर पहुंच गए। आग की तीव्रता और घने धुएं के कारण दमकल कर्मियों को फैक्टरी के भीतर प्रवेश करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल जेसीबी मशीन बुलवाई। जेसीबी की मदद से फैक्ट्री की दीवार और मुख्य गेट को तोड़ा गया, जिसके बाद दमकल वाहन अंदर पहुंच सके।
मशक्कत के बाद पाया काबू
दमकल कर्मियों ने चारों ओर से मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए पानी के साथ-साथ फोम का भी इस्तेमाल किया गया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास स्थित अन्य औद्योगिक इकाइयां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।
पुलिस-प्रशासन रहा मौजूद
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन, नगर पालिका के अधिकारी और व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। फैक्ट्री संचालक भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करेगी। साथ ही फैक्टरी में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी जांच की जाएगी।
यह भी पढ़िए...
दिल्ली के तुगलकाबाद में 5 मंजिला इमारत में भीषण आग: 3 की मौत, सुरक्षित निकाले गए कई लोग
जयपुर पटाखा गोदाम आग: खोह नागोरियान में भीषण अग्निकांड, बच्चे समेत 4 की मौत, 4 गंभीर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में 5 हजार किसानों के लिए 'कवच योजना', स्वास्थ्य क्षेत्र, खेल अधोसंरचना और कर्मचारियों के लिए कुल 32,070 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली।
रीवा जिला अस्पताल की सुरक्षा सेवा निविदा में एल-1 और एल-2 कंपनियों को नजरअंदाज कर कथित रूप से ब्लैकलिस्टेड कंपनी को कार्यादेश देने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पन्ना के बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय युवक गहरी खाई में गिर गया, जिसकी एसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद तलाश कर शव बरामद किया। हादसे के बाद पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।
सतना के कोटर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या और कथित दुष्कर्म मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। सीसीटीवी सुराग से आरोपी गिरफ्तार हुआ। मामले में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सतना के उचेहरा जनपद अंतर्गत लखमद चेकडैम निर्माण में गंभीर अनियमितताओं पर 11.10 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश जारी हुए, लेकिन एक माह बाद भी वसूली नहीं हुई। जांच में निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी खामियां उजागर हुईं।
सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा में बघेलखंड की संस्कृति, बघेली भाषा और चित्रकूट की विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक मान्यता सहित पांच प्रमुख प्रस्ताव रखे।
सतना जिला अस्पताल में उमस और वायरल संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वार्ड क्षमता से अधिक भर चुके हैं, प्लेटलेट्स गिरने के मामले सामने आ रहे हैं तथा मलेरिया का दुर्लभ पीवी पॉजिटिव मरीज मिला।
सतना में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार जनसंवाद, निरीक्षण और महाविद्यालयों की समीक्षा होगी। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर रहेगा।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। भीतरघात के आरोपों और संगठनात्मक सुधार पर विशेष चर्चा।