मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद ओबीसी प्रतिनिधियों, प्रकरण के याचिकाकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।

नए कानूनी विकल्प तलाशने का सुझाव भी दिया गया
ओबीसी संगठन के प्रतिनिधियों ने भोपाल में की भेंट

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद ओबीसी प्रतिनिधियों, प्रकरण के याचिकाकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने आरक्षण की बहाली के लिए सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी करने, ओबीसी वर्ग की स्थिति से जुड़े नए आंकड़े जुटाने और कानूनी विकल्पों पर आगे बढ़ने की मांग रखी। साथ ही प्रतिनिधियों ने कहा कि केवल अपील दायर करने के बजाय अदालत के फैसले में उठाए गए कानूनी और तथ्यात्मक सवालों का समाधान भी जरूरी है। वहीं, मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सामाजिक समरसता, समावेशी विकास और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पैरवी की मांग
प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं और संविधान विशेषज्ञों का पैनल बनाकर अपील करने का सुझाव दिया। साथ ही ओबीसी वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति तथा सरकारी सेवाओं में प्रतिनिधित्व का नया सर्वे कराने की मांग की। इसके लिए विशेषज्ञ समिति या सक्षम आयोग गठित करने और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से नियमानुसार परामर्श लेने का सुझाव भी दिया गया। ओबीसी प्रतिनिधियों ने नए आंकड़ों के आधार पर अध्यादेश या विधायी प्रस्ताव तैयार करने की संभावना पर विचार करने को कहा।
होल्ड वालों को राहत देने की मांग
बैठक में 13 फीसदी होल्ड पर रखे गए पदों से प्रभावित अभ्यर्थियों का मुद्दा भी उठा। ओबीसी महासभा ने उपलब्ध रिक्तियों की समीक्षा कर प्रभावित उम्मीदवारों के समायोजन की संभावना तलाशने और जरूरत पड़ने पर नियमों व न्यायालय के आदेशों के अनुरूप अतिरिक्त पदों पर विचार करने की मांग की। महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य लोकेंद्र गुर्जर ने कहा कि सरकार स्पष्ट और समयबद्ध कार्ययोजना बनाए। संगठन ने कानूनी संघर्ष के साथ चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की बात कही।
हाईकोर्ट के फैसले ने बढ़ाई टेंशन
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण से जुड़े मामले में 2019 के प्रावधान को निरस्त कर दिया। इसमें राज्य में ओबीसी आरक्षण की सीमा 14 फीसदी ही रहेगी। फैसले में 13 फीसदी अतिरिक्त आरक्षण से जुड़े होल्ड पदों पर तीन माह में अनारिक्षित अभ्यर्थियों से भरने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2022 से 2026 के बीच हुई सरकारी भर्तियों में ओबीसी आरक्षण के अतिरिक्त13 प्रतिशत पद होल्ड रखकर परिणाम जारी किए जा रहे थे। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद इन पदों को लेकर भी स्थिति बदल गई है।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश: शिवपुरी में ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदर्शन: भाजपा विधायक को गधा कहे जाने का वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश ओबीसी आरक्षण मामला: सीएम मोहन यादव की सॉलिसिटर जनरल से मुलाकात और सियासी घमासान
MP High Court Decision: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 27% OBC आरक्षण वाला 2019 का कानून रद्द

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव शुक्रवार को एक खंडहर से बरामद हुआ। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।
मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद ओबीसी प्रतिनिधियों, प्रकरण के याचिकाकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।
प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और परीक्षा से जुड़े अन्य अपराधों पर लगाम लगाने और उनकी जल्द सुनवाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में चार विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा के बैनर तले आयोजित एक विशाल प्रदर्शन के दौरान तीखी नोक-झोंक का मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रदर्शनकारियों के बीच शिवपुरी से भाजपा के विधायक देवेंद्र जैन भी पहुंचे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह