दतिया विधानसभा उपचुनाव में धनबल और अवैध नकदी के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्ती बरत रहा है। आदर्श आचार संहिता के तहत गठित उड़नदस्ता टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम जिले के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच अभियान चला रही है।

चप्पे-चप्पे पर सघन जांच अभियान
उड़नदस्ता टीम और पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
व्यापारी धनराशि ले जाते समय वैध दस्तावेज साथ रखें
सभी मामलों में चुनाव आयोग के अनुसार रिकॉर्ड की जांच
आदर्श आचार संहिता, 16 को जब्त की सबसे बड़ी रकम

भोपाल/दतिया। स्टार समाचार वेब
दतिया विधानसभा उपचुनाव में धनबल और अवैध नकदी के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्ती बरत रहा है। आदर्श आचार संहिता के तहत गठित उड़नदस्ता टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम जिले के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच अभियान चला रही है। 4 जुलाई से 19 जुलाई के बीच चलाए गए इस विशेष अभियान में अब तक 85 लाख रुपए से अधिक की बेनामी नकदी जब्त की जा चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, चेकिंग के दौरान सबसे बड़ी सफलता 16 जुलाई को मिली। इस दिन उड़नदस्ता टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 37 लाख रुपए की राशि पकड़ी, जिसमें एक ही स्थान से 21 लाख 19 हजार की बड़ी बरामदगी शामिल थी।
इस प्रकार जब्ती की कई नकदी
16 जुलाई: 37 लाख जब्त किए गए, एक स्थान से 21.19 लाख बरामद
04 जुलाई: सघन चेकिंग के दौरान 19 लाख की नकदी जब्त की
10 जुलाई: बिना दस्तावेजों के ले जाए जा रहे थे 15 लाख रुपए
17 जुलाई: तीन अलग-अलग मामलों में कुल 13 लाख बरामद हुए
19 जुलाई: वाहन जांच के दौरान 1.24 लाख रुपए जब्त किए गए
नियमों के तहत हो रही कार्रवाई
जांच अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई सभी राशियों के संबंध में चुनाव आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। जिन व्यक्तियों से कैश बरामद हुआ है, उनसे आय और धन के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए हैं। संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
व्यापारी-जनता के लिए चेतावनी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अंतरराज्यीय सीमा और चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी जारी रहेगी। आम जनता और व्यापारियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए बड़ी राशि का परिवहन करते समय बैंक पर्ची, व्यापारिक बिल या अन्य वैध दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपने पास रखें।
यह भी पढ़ें...
दतिया का दंगल: चुनावी रण में जीतू और आशुतोष की मुलाकात के हो रहे चर्चे
कैलाश, प्रह्लाद, शिवराज के क्षेत्र से दतिया में दांव लगाने पहुंचे प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: भाजपा का 'जातीय चक्रव्यूह', हर समाज के लिए तय किए दिग्गज नेता


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।