महाराष्ट्र के पालघर में चार मंजिला रमाबाई अपार्टमेंट की इमारत का पिछला हिस्सा ढह गया। जहां 15 लोगों की मौत हो गई। गई गंभीर रूप से घायल हैं, जो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। एनडीआरएफ के मुताबिक, बचाव कार्य चल रहा है।

इस इमारत को 2012 में बनाया गया था, लेकिन यह पूरी तरह गैरकानूनी थी।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र के पालघर में चार मंजिला रमाबाई अपार्टमेंट की इमारत का पिछला हिस्सा ढह गया। जहां 15 लोगों की मौत हो गई। गई गंभीर रूप से घायल हैं, जो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। एनडीआरएफ के मुताबिक, बचाव कार्य चल रहा है। दरअसल, पालघर जिले के विरार में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक गैरकानूनी चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई, जिसमें एक मां-बेटी की जोड़ी भी शामिल है। यह हादसा बीती देर रात 12:05 बजे हुआ, जब रामाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस इमारत को 2012 में बनाया गया था, लेकिन यह पूरी तरह गैरकानूनी थी।
हादसे के बाद पुलिस ने इमारत के बिल्डर को हिरासत में ले लिया है। वसई-विरार नगर निगम की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की दो टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं। पालघर की जिला कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने बताया कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि जिस चॉल पर इमारत का हिस्सा गिरा, वह खाली थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आसपास की दूसरी चॉलों को भी खाली करा लिया गया है और वहां के लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है।
रामाबाई अपार्टमेंट में कुल 50 फ्लैट थे, जिनमें से 12 फ्लैट उस हिस्से में थे जो ढह गया। वीवीएमसी ने साफ किया कि यह इमारत बिना इजाजत बनाई गई थी। इस हादसे ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है। प्रभावित लोगों को चंदनसर समाजमंदिर में ठहराया गया है, जहां उन्हें खाना, पानी, दवाइयां और दूसरी जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।