बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच का आदेश दिया है। अदालत ने सीबीआई को मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने का निर्देश दिया। दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी।

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर की 2020 में हुई थी संदिग्ध मौत
पिता का आरोप-गैंगरेप और हत्या के केस को दबाने की हुई कोशिश

मुंबई। स्टार समाचार वेब
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के केस में एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले की सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया है। साथ ही पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं। गौरतलब है कि दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी। इस घटना के ठीक छह दिन बाद, 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। दिशा के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नए सिरे से निष्पक्ष जांच की मांग की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) और हत्या की गई थी, और तत्कालीन जांच एजेंसियों द्वारा इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया।
जांच और पीएम पर गंभीर सवाल
केस की सुनवाई के दौरान अदालत ने मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली और उसकी विशेष जांच टीम द्वारा प्रस्तुत तर्कों पर कड़ी असंतुष्टि जताई। कोर्ट ने पूछा-जब परिजनों द्वारा लगातार मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताया जा रहा था, तब भी शुरुआती स्तर पर केवल एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट ही क्यों दर्ज की गई और आपराधिक मामला दर्ज क्यों नहीं हुआ।
चोटों में भी मिला विरोधाभास
14वीं मंजिल से गिरने के बावजूद शरीर पर पाई गई चोटों के पैटर्न और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों में स्पष्ट अंतर पर सवाल खड़े किए गए। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे संवेदनशील मामलों में कम से कम दो डॉक्टरों का पैनल पीएम करता है, जबकि दिशा का पीएम केवल एक डॉक्टर द्वारा किया गया था।
साक्ष्यों की अनदेखी उजागर
अदालत ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयानों और पंचनामे में मौजूद खामियों पर भी सवाल दागे। मुंबई पुलिस का पक्ष रहा है कि जांच में यौन हमले या किसी आपराधिक संलिप्तता के सबूत नहीं मिले थे और यह आत्महत्या का मामला था।
सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ाव
दोनों मौतों के बीच महज छह दिनों का अंतर होने के कारण यह मामला देशभर में सुर्खियों में रहा। सुशांत सिंह राजपूत (34) की मौत की जांच पहले से ही सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जैसी केंद्रीय एजेंसियों के पास है। हालांकि, पूर्व में दोनों घटनाओं के बीच सीधे आपराधिक संबंध की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अब सीबीआई जांच से सभी पहलुओं पर नए सिरे से रोशनी पड़ने की उम्मीद है।
वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी के नेतृत्व में होगी जांच
अदालत के निर्देशों के अनुसार, सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम केस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी कड़ी को खंगालेगी। जांच केवल आत्महत्या के पहलू तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन सभी घटनाक्रमों और परिस्थितियों का सूक्ष्म विश्लेषण किया जाएगा जिनके कारण दिशा सालियान की जान गई।

test <a href="https://test.com/test123" rel="dofollow" target="_blank">test 123</a> Sarah Wilson 43885
संयुक्त राष्ट्र महासभा के नए 'इक्वल-एरिया' मानचित्र प्रस्ताव पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत का आधिकारिक रुख स्पष्ट किया है। जानिए प्रस्ताव की मुख्य बातें और भारत की प्रतिक्रिया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में विवादित मस्जिद का ढांचा ढहाए जाने के बाद मलबे के नीचे 20 फीट गहरा और 100 साल पुराना प्राचीन कुआं मिला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सामाजिक न्याय, शिक्षा और कृषि जैसे अहम मंत्रालयों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी।
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के केंद्र सरकार के फैसले के छह साल बाद, इसरो के कर्मचारी संघों ने इस नीतिगत बदलाव की दिशा पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। अंतरिक्ष विभाग के तहत काम करने वाले हजारों कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 9 प्रमुख कर्मचारी संघों ने एक संयुक्त मांग पत्र सौंपकर अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष, अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो प्रमुख से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून के उग्र रूप से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिहार में बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश में नदियां उफान पर हैं और उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार के आरा में आज तड़के 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई। एक जनरल और एक एसी बोगी पटरी से उतर गई। घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर हुई। घटना के बाद रेलवे स्टाफ और ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यासिर 2024 के पुंछ एयरफोर्स काफिला हमला और डेरा की गली एंबुश समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल था।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2013 झीरम घाटी नक्सली हमले में एनआईए की विशेष अदालत ने 13 साल बाद 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले और मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (आरयूपीपी) ने 20 हजार से ज्यादा के कुल 682.28 करोड़ रुपए के चंदे की जानकारी दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह