जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की कोशिश के बाद अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान के भीतर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई।

अमेरिका और सऊदी के संयुक्त हवाई हमले: इराक में 20 लड़ाके ढेर
कच्चा तेल 90 डॉलर के करीब पहुंचा, 100 डॉलर होने की आशंका
ईरान का दावा-होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा कब्जा, कोई जहाज नहीं गुजरेगा
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की कोशिश के बाद अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान के भीतर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई। इन हमलों में सैन्य कमांड सेंटर, मिसाइल व ड्रोन ठिकाने, तटीय रक्षा प्रणालियां और समुद्री सैन्य बेस पूरी तरह तबाह कर दिए गए। अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई अपने सैनिकों, व्यापारिक जहाजों और खाड़ी सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सख्त रुख
ईरान ने जॉर्डन में हमारे डिफेंस सिस्टम पर 5 मिसाइलें दागीं, जिन्हें हमने मार गिराया। इसके बावजूद उन्होंने दुस्साहस करने की कोशिश की, इसलिए अब हमारी बारी है। अगर हालात और बिगड़े तो अमेरिका ईरान पर इससे भी ज्यादा जोरदार हमला करेगा। हालांकि ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि भविष्य में कूटनीतिक समझौते की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
इराक में संयुक्त स्ट्राइक, 20 लड़ाके ढेर
अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में मौजूद ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के ठिकानों पर संयुक्त हवाई हमले किए। इस कार्रवाई में कम से कम 20 लड़ाकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
मिस्र में अमेरिकी गैस टैंकर पर अटैक
मिस्र के दमियत्ता पोर्ट पर खड़े एक अमेरिकी गैस स्टोरेज टैंकर को ड्रोन से निशाना बनाया गया। हमले के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई, हालांकि स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति पर काबू पा लिया।
जॉर्डन ने मार गिराईं 5 ईरानी मिसाइल
जॉर्डन की सेना के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि गुरुवार तड़के उनके रडार सिस्टम ने समय रहते ईरान से दागी गई 5 मिसाइलों को ट्रैक कर लिया था, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया।
ईरान की चेतावनी- बंद होगा होर्मुज का रास्ता
ईरानी नौसेना ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के पूरे समुद्री क्षेत्र पर अब उनका पूर्ण नियंत्रण है। तेहरान ने चेतावनी दी है कि ईरानी अनुमति के बिना किसी भी जहाज को इस रास्ते से गुजरने नहीं दिया जाएगा।
एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान के केश्म द्वीप पर हुए अमेरिकी हमले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हमले में 2 साल के मासूम बच्चे समेत उसके माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परिवार के दो अन्य बच्चे (उम्र 7 और 9 साल) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
100 डॉलर छू सकता है क्रूड आयल
मिडिल ईस्ट में भड़के इस तनाव का सीधा असर ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर पड़ा है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड उछलकर 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। आर्थिक विशेषज्ञों की चेतावनी है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई बाधित होती है या तनाव और बढ़ता है, तो कच्चे तेल की कीमत बहुत जल्द 100 डॉलर प्रति बैरल का आंकड़ा पार कर सकती है, जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई का नया तूफान आ सकता है।
यह भी पढ़िए...
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को फिर दी धमकी, कहा- अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं
डोनाल्ड ट्रम्प गुस्से में : कहा- अभी नहीं झेला बड़ा दर्द, अमेरिका करेगा बड़ा हमला


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास मस्जिद में जोरदार धमाका। आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत और 30 घायल।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी उच्च स्तरीय बैठक से पहले अमेरिका ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद महासभा में एक विशेष प्रस्ताव लाया गया, ताकि राष्ट्रपति अब्बास वीडियो लिंक के जरिए बैठक को संबोधित कर सकें।
अमेरिका और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच कथित सीक्रेट डील की पूरी जानकारी। जानें कैसे इस समझौते से लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को सुरक्षा मिली है और सऊदी अरब के सामने नई सामरिक चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं।
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 रखा गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को अपनी FIA रेड बुक में शामिल कर 70 लाख का इनाम घोषित किया है। पहले अफगानिस्तान भागने का दावा करने वाले पाकिस्तान का फिर बेनकाब हुआ दोहरा चेहरा।