मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के भेड़ाघाट क्षेत्र में बीती देर रात तेज रफ्तार का भयावह कहर देखने को मिला। रिंग रोड स्थित नेशनल हाईवे- 45 पर राज फैमिली ढाबे के पास मक्का से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने जमकर तबाही मचाई। रात 2 बजे हुए इस हादसे में ट्रक ने ढाबे के बाहर खड़े तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए वहां आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया।

भेड़ाघाट में एनएच-45 पर देर रात हुआ भीषण हादसा
ढाबे के बाहर आग ताप रहे लोगों को लिया चपेट में
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के भेड़ाघाट क्षेत्र में बीती देर रात तेज रफ्तार का भयावह कहर देखने को मिला। रिंग रोड स्थित नेशनल हाईवे- 45 पर राज फैमिली ढाबे के पास मक्का से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने जमकर तबाही मचाई। रात 2 बजे हुए इस हादसे में ट्रक ने ढाबे के बाहर खड़े तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए वहां आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया। जहां तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ढाबा संचालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसा करने के बाद ट्रक खुद भी अनियंत्रित होकर कुछ दूरी पर जाकर पलट गया।
अलाव ताप रहे थे सभी लोग
देर रात 2 बजे ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे, जबकि कुछ कर्मचारी कड़ाके की ठंड से बचने के लिए बाहर बैठकर आग ताप रहे थे। इसी दौरान हाईवे से गुजर रहा मक्का से लदा तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। ट्रक ने सबसे पहले ढाबे के बाहर खड़ी एक बोलेरो, एक कार और एक पिकअप वाहन को टक्कर मारी और फिर आग ताप रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भेड़ाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान भिंड-मुरैना निवासी बलराम और मोनू के रूप में हुई है, जो पास की ही एक शराब दुकान में काम करते थे। तीसरे मृतक की पहचान खैरी निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो इसी ढाबे का कर्मचारी था। हादसे में गंभीर रूप से घायल ढाबा संचालक राजा साहू और एक अन्य व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से भारत लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केओएमजी-3 ने पार्क के प्राकृतिक वातावरण में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस सुखद घटना के साथ ही भारत में चीतों का कुल कुनबा बढ़कर 62 हो गया है।
जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में आयूब, अब्दुल बारी और असलम को कोलकाता से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 23 नवंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। जानिए कैसे AK-47 की एक फोटो से खुला यह पूरा नेटवर्क।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड की गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला की जेल सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच सीबीआई ने आईफोन डेटा और सीसीटीवी फॉरेंसिक रिपोर्ट के लिए 60 दिन की और मोहलत मांगी है।
भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने 18 नवंबर की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और आयशर ट्रक जब्त किया। भागने के दौरान कार को टक्कर मारने वाले चालक को पीपुल्स मॉल के पास पकड़ा गया।
मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नया शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय खोलने, मुंह के कैंसर की रोकथाम के लिए नीति बनाने और युवा दंत चिकित्सकों से संवाद करने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।
रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह