प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलयेशिया दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पीएम को गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। वहीं इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता भी की।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता भी की।
कुआलालंपुर। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलयेशिया दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पीएम को गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। वहीं इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता भी की। मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया अपने रिश्तों को नई ऊंचाई तक ले जाना चाहते हैं। मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के दौर में दोनों देशों के बीच सहयोग और भी जरूरी हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें मलेशिया में भारतीय प्रवासी समुदाय से मिलने का अवसर मिला, जो उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन बेहद अहम है। भारत और मलेशिया दोनों मानते हैं कि दोनों देशों की समृद्धि एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। भारत-मलेशिया, दोनों समुद्री पड़ोसी देश हैं और इस वैश्विक अस्थिर माहौल में उन्हें अपने रिश्तों की पूरी क्षमता का उपयोग करना चाहिए।
भारत-मलयेशिया के रिश्ते बेहद अच्छे
वहीं मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और मलयेशिया के बीच रिश्ते बेहद अच्छे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच कुछ ऐसे मुद्दे भी हैं, जिन पर दोनों पक्षों की टीमें मिलकर काम करेंगी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हर क्षेत्र में सहयोग और बढ़ेगा। अनवर इब्राहिम ने यह भी कहा कि यह यात्रा उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है।
व्यापार, तकनीक और सुरक्षा में सहयोग
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत और मलेशिया के बीच कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, स्वच्छ ऊर्जा और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। कौशल विकास और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में भी दोनों देश अहम साझेदार हैं। रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी लगातार गहराता जा रहा है। मलेशिया के सहयोग से भारत-अरएअठ संबंध और मजबूत होंगे।
दोनों देशों के बीच की पुरानी दोस्ती
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-मलेशिया संबंधों की असली ताकत लोगों के बीच के रिश्तों में है। 30 लाख मलेशियाई नागरिक भारतीय मूल के हैं, जो दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु की तरह हैं। मलेशिया की यह उनकी तीसरी यात्रा है और अनवर इब्राहिम से यह उनकी चौथी मुलाकात है, जो दोनों देशों के रिश्तों की मजबूती को दिखाती है। पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में द्विपक्षीय रिश्तों की गति और गहराई प्रेरणादायक रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।