मध्य प्रदेश के चौंकाने वाले दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम ने आशुतोष तिवारी की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि वे भाजपा के कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं।

सोशल मीडिया की अफवाहों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा
दतिया उपचुनाव में मतभेद की खबरों को खारिज किया
भ्रामक टिप्पणी और व्यवहार से बचने का आग्रह किया
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के चौंकाने वाले दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। उपचुनाव में भाजपा की पराजय के बाद सोशल मीडिया पर आशुतोष तिवारी और उनके संबंधों को लेकर चल रही मनमुटाव और भीतरघात की खबरों को नरोत्तम मिश्रा ने पूरी तरह भ्रामक, असत्य और निराधार बताया है। एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए पूर्व गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी उनके अनुज (छोटे भाई) समान हैं और दोनों के बीच 25 वर्षों पुराना पारिवारिक व आत्मीय रिश्ता है।
हमारे बीच न कभी कोई कटुता थी
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा-दतिया उपचुनाव के बाद सोशल मीडिया पर मेरे और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को लेकर जो भ्रामक और असत्य बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। आशुतोष तिवारी मेरे अनुज हैं। उनके प्रति मेरे मन में हमेशा स्नेह और आत्मीयता रही है और आगे भी रहेगी। हमारे बीच न कभी कोई कटुता थी, न आज है। आज भी हमारी मुलाकात हमेशा की तरह उसी गर्मजोशी और अपनत्व के साथ हुई।
आशुतोष भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम ने आशुतोष तिवारी की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि वे भाजपा के कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं। 2003 के डबरा चुनाव से ही उन्होंने आशुतोष को एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में करीब से देखा है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वे संगठन और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
यह भी पढ़िए....
दतिया उपचुनाव की हार पर सख्त एक्शन: जिला भाजपा की पूरी टीम भंग, अब नया संगठन खड़ा करेगी पार्टी
दतिया उपचुनाव हार के बाद भाजपा की बड़ी समीक्षा बैठक, भीतरघात और अनुशासनात्मक कार्रवाई पर मंथन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव के थाना प्रभारी शहीद दिलीप पुरी ने 2 नवंबर को अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान अदम्य साहस और निष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। विधायक सचिन बिरला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शहीद पुलिस अधिकारी के दोनों बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष स्वीकृति देने का अनुरोध किया है।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे से पहले पुलिस का बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने डकैत को बानमोर इलाके में पकड़ा है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यसभा चुनाव से जुड़ी एक चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए भाजपा के तीन निर्वाचित सांसदों को अपना जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया है। यह पूरा मामला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन द्वारा दायर चुनाव याचिका से संबंधित है।
चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक कार से 286 किलो चांदी जब्त की है। थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में चांदी भरकर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया।
जबलपुर हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे को राज्यपाल द्वारा मध्य प्रदेश सरकार और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर केंद्र को भेजी रिपोर्टों के निरीक्षण की अनुमति दे दी है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रायसेन के यूट्यूबर उवेश खान के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया है। जस्टिस हिमांशु जोशी की कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता के तहत वास्तविक हिंसा की निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना नहीं है।
भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।