दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल तेज कर दी है। एक तरफ जहां इस जीत से कांग्रेस का खेमा उत्साह से फूला नहीं समा रहा है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के भीतर भोपाल से लेकर दिल्ली तक खलबली मच गई है। चुनाव नतीजों के बाद नेताओं की बयानबाजी ने अंतरकलह के संकेत दे दिए हैं।

मंत्री के बयान से गर्माई सियासत, इशारों-इशारों में अपनों पर सवाल
पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने लिखा- आत्ममंथन का समय...
भोपाल। स्टार समाचार वेब
दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल तेज कर दी है। एक तरफ जहां इस जीत से कांग्रेस का खेमा उत्साह से फूला नहीं समा रहा है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के भीतर भोपाल से लेकर दिल्ली तक खलबली मच गई है। चुनाव नतीजों के बाद नेताओं की बयानबाजी ने अंतरकलह के संकेत दे दिए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के ताजा बयान-हार-हार होती है और जीत-जीत है, इस हार को हल्के में नहीं लिया जा सकता.. ने जलती आग में तेल का काम किया है। हालांकि कोई खुलकर नाम नहीं ले रहा, लेकिन इशारों ही इशारों में हार का ठीकरा फोड़ने और अपनों पर ही उंगली उठाने का दौर शुरू हो चुका है। दरअसल, दतिया विधानसभा क्षेत्र में मिली भाजपा की हार पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उपचुनाव और आम चुनाव अलग-अलग होते हैं। उपचुनाव का महत्व आम चुनाव जैसा नहीं होता, लेकिन फिर भी हार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
परिणाम पर चिंतन करना भी जरूरी
विजयवर्गीय ने कहा कि कहां कमी रह गई, इसकी समीक्षा संगठन करेगा और हार के कारणों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। हार, हार होती है और जीत, जीत होती है। भाजपा ने दतिया उपचुनाव में जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। कार्यकर्ता पूरी मजबूती से मैदान में डटे रहे, लेकिन जो परिणाम आया है, उस पर चिंतन करना भी जरूरी है। मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी कहा है कि चुनाव परिणामों की समीक्षा की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। इसके लिए संगठन आवश्यक कदम उठाएगा।
व्यक्ति-आधारित सीटों पर परिस्थितियां अलग
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के गृहक्षेत्र की सीट पर जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि वह व्यक्ति-आधारित सीट थी। प्रशांत किशोर स्वयं चुनाव नहीं लड़ रहे थे, इसलिए वहां के परिणाम अलग रहे। वे स्वयं वहां चुनाव प्रचार के लिए गए थे। भाजपा के पक्ष में माहौल भी था, लेकिन कई बार व्यक्ति-आधारित सीटों पर परिस्थितियां अलग बन जाती हैं, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित होते हैं।
एक दिन में लगाए जाएंगे एक लाख पौधे
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय यह भी बताया कि 9 अगस्त को रेवती रेंज में एक लाख पौधे लगाने का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष शामिल होंगे। रेवती रेंज में दो वर्ष पहले 12 लाख से अधिक पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था। एक बार फिर हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोग रेवती रेंज में जुटेंगे।
पूर्व मंत्री यशोधरा ने हार पर पार्टी को घेरा
इधर, दतिया उपचुनाव में हुई हार के बाद पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने एक्स पर लिखा- आत्ममंथन का समय... इसके आगे यशोधरा ने हैशटैग के साथ लिखा- दतिया बाय इलेक्शन-बांकीपुर बाय इलेक्शन। वहीं टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह ने फेसबुक पर लिखा- जब कार्यकर्ता की जगह अधिकारी ये बोलने लगें कि हमारी पहुंच ऊपर तक है, तब परिणाम विपरीत ही आएंगे। उमिता लोधी, पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह की पत्नी और वर्तमान में टीकमगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
यह भी पढ़िए...
दतिया का दंगल: चुनावी रण में जीतू और आशुतोष की मुलाकात के हो रहे चर्चे
कैलाश, प्रह्लाद, शिवराज के क्षेत्र से दतिया में दांव लगाने पहुंचे प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, बोले- 'आशुतोष को जिताना मेरी जिम्मेदारी'


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।