मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी शुक्रवार को इंदौर दौरे पर रहे। यहां आॅल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित ग्रेनेक्स इंडिया के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ग्रेनेक्स इंडिया के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


इंदौर। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी शुक्रवार को इंदौर दौरे पर रहे। यहां आल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित ग्रेनेक्स इंडिया के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ग्रेनेक्स इंडिया के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर स्थित पावन बीएपीएस श्री स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा- मध्यप्रदेश के निवेश करने वाले उद्योगपतियों को जरा भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। दिल खोलकर निवेश करें। मध्यप्रदेश सरकार हर कदम पर उनके साथ है। किसी भी प्रकार के नए उद्योग के लिए सरकार जमीन नियमों में सरलीकरण सहित कई सुविधाएं दे रही है। यही नहीं, सुझाव के आधार पर अधिक से अधिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
किसी को नहीं होने देंगे नुकसान
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उद्योग बंद होने की स्थिति में भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में भी राज्य सरकार उनके साथ है। हुकुमचंद मिल मामले में भी सरकार ने 7000 मजदूरों को उनकी मेहनत का पाई-पाई दिया है। सरकार ने इसकी जिम्मेदारी ली थी और भविष्य में कोई उद्योग बंद होते हैं तो परिस्थिति के अनुसार किसी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
एडवांस मशीनरी का प्रेजेंटेशन
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ग्रेनेक्स इंडिया-2026 का आयोजन आॅल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के तत्वावधान में 6 से 8 फरवरी तक बीएपीएस श्री स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर परिसर (नेमावर रोड चौराहा) इंदौर में किया जा रहा है। इसमें चीन,टर्की,स्पेन,ताईवान की दाल, अनाज, फूड प्रोसेसिंग की एडवांस मशीनरी का प्रेजेंटेशन किया जाएगा।
200 कंपनियां ले रहीं भाग
उक्त प्रदर्शनी में 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भाग ले रही हैं। चीन, तुर्की, स्पेन, ताइवान, कोरिया, इंग्लैंड सहित कई देशों की प्रमुख कंपनियां अपने अत्याधुनिक उत्पादों और तकनीकों का लाइव डेमो प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक सहित देश के अनेक राज्यों की कंपनियां भी शामिल हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।