पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर के अंतिम संस्कार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर को इस्लामाबाद के एच-8 कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया है। शाहिब जनाजे में खेल जगत और राजनीति जगत से जुड़े लोग भी मौजूद थे।

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड के करीबियों प्रार्थना करते दिखा
आतंकियों के संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ीं चिंताएं
इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर के अंतिम संस्कार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैबा के राजनीतिक विंग के शीर्ष नेताओं और मुंबई हमले (26/11) के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबियों को कतार में खड़े होकर प्रार्थना करते देखा गया। दरअसल, शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर को इस्लामाबाद के एच-8 कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया है। शाहिब जनाजे में खेल जगत और राजनीति जगत से जुड़े लोग भी मौजूद थे।
मुस्लिम लीग ने जारी किया वीडियो
पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो ने पाकिस्तान में आतंकियों को मिलने वाले खुले संरक्षण को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंताएं बढ़ा दी हैं कि पाकिस्तान में आतंकवादियों को किस तरह सुरक्षित पनाहगाह मिल रही है।
जनाजे में कौन-कौन हुआ शामिल
पीएमएमएल के इस्लामाबाद प्रमुख इनाम-उर-रहमान कंबोह अंतिम संस्कार से सामने आई तस्वीरों में मौजूद था। इसके अलावा, पीएमएमएल के उप महासचिव अब्दुल्ला तूर, पीएमएमएल के क्षेत्रीय महासचिव हाफिज उमर, खिदमत समिति के अध्यक्ष अमजद भट्टी और अन्य लोग मौजूद थे। वीडियो में उन्हें कतार में खड़े होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दिखाया गया। पीएमएमएल पार्टी आतंकी हाफिज सईद के समर्थन से बनी पार्टी मानी जाती है।
शोएब ने आलोचना का नहीं दिया जवाब
अपने परिवार में आई इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए शोएब ने एक पोस्ट में कहा, मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे प्यारे बड़े भाई शाहिद अख्तर अल्लाह सुभान व तआला के पास लौट गए हैं। नमाज-ए-जनाजा का समय और स्थान सुबह सूचित किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने अपने भाई के अंतिम संस्कार में लश्कर-ए-तैबा के प्रतिनिधियों की उपस्थिति को लेकर हो रही हालिया आलोचना का जवाब नहीं दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।