केंद्र सरकार के तमाम दावों के बाद भी देश की स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। एम्स जैसे संस्थानों में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। इससे सवाल उठना लाजमी है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली स्थित एम्स में इलाज कराने वाले मरीजों को सर्जरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर के अंतिम संस्कार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर को इस्लामाबाद के एच-8 कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया है। शाहिब जनाजे में खेल जगत और राजनीति जगत से जुड़े लोग भी मौजूद थे।
उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में बुधवार रात को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह हत्या प्रोफेशनल किलर्स द्वारा की गई, जिन्होंने घटनास्थल की 3-4 दिन पहले से रेकी की थी।
उत्तरप्रदेश के औरैया जिले के अछल्दा थाना इलाके के तुरुकपुर गांव के नजदीक निकली निचली गंग नहर में एक तेज रफ्तार कार गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला और दो पुरुषों सहित कुल तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रात के समय बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे से निकली नहर में हुई, जब कार इटावा की तरफ जा रही थी।
















