उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। देखते ही देख इस आग ने विकराल रूप ले लिया और नौवीं मंजिल की आग ने 12वें फ्लोर तक पहुंच गई ।

गाजियाबाद। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। देखते ही देख इस आग ने विकराल रूप ले लिया और नौवीं मंजिल की आग ने 12वें फ्लोर तक पहुंच गई और 6 फ्लैट्स को चपेट में ले लिया। दरअसल, बुधवार सुबह 8.30 बजे 15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। आग गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी में 9वें फ्लोर पर लगी। देखते ही देखते आग ने छह मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग इतनी भीषण है कि धुएं का गुबार करीब 5 किमी दूर से दिखाई दे रहा था।

सोसाइटी में अफरा-तफरी मची
गनीमत रही कि फ्लैट में रहने वाले लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। सीढ़ियों से नीचे की ओर भागे। अपना घर जलते देखकर महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। धुएं की वजह से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया।
14 दमकल मौके पर पहुंचीं
सूचना पर फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। इन फ्लोर्स के कुल छह फ्लैट आग की चपेट में आ गए। सुबह 10.45 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। अब कूलिंग का काम चल रहा है, धुआं बचा है। सभी प्रभावित फ्लैटों का सारा सामान जलकर राख हो गया है।

आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी
माना जा रहा है कि यह आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी है। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है। एम्बुलेंस और पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है। बिल्डिंग और आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। लोगों को इलाके से दूर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
पांच फ्लोर के पांच फ्लैट्स चपेट में
गौड़ ग्रीन एवेन्यू की नौवीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी आग देखते ही देखते 12वें फ्लोर तक फैल गई और पांच फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया। फ्लोर नंबर 9,10,11,12 में आग लगी थी।
यह भी पढ़िए...
कोलकाता साल्ट लेक आनंदालोक अस्पताल में आग: 70 मरीजों का रेस्क्यू, शॉर्ट सर्किट बना कारण
मध्यप्रदेश: भिंड में खड़ी सीएनजी कार बनी आग का गोला... चालक ने शीशा तोड़कर बचाई जान

उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। देखते ही देख इस आग ने विकराल रूप ले लिया और नौवीं मंजिल की आग ने 12वें फ्लोर तक पहुंच गई ।
ओडिशा में बीती देर रात राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला बस हादसे का शिकार हो गई। बस जैसे ही चांदीपोष स्थित पेट्रोल पंप से निकली, वह अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भीषण टक्कर हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन आज काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के तहत आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। अब दक्षिण बंगाल के सात जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व बर्द्धमान में वोट पड़ेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 6332 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस, स्मार्ट स्कूल, हॉकी टर्फ और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शामिल हैं।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। हनीमून के दौरान हुई इस हत्या के मामले में शिलॉन्ग कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया
गुजरात के शहरी निकाय के साथ ही जिला और तालुका पंचायत के चुनाव विधानसभा चुनावों का लिटमस टेस्ट माने जा रहे हैं। इन चुनावों के नतीजों को जनता का रुझान परखने के अवसर की तरह भी देखा जा रहा है। इन चुनावों की मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू हो गई है।
सिक्किम की राजधानी गंगटोक की ताजगी भरी सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग और अनोखा अंदाज देखने को मिला। हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देने से पहले पीएम युवाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को जोश से भर दिया।
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी और कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला को तुर्की से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। आज यानी मंगलवार को सुबह एक विशेष विमान के जरिए उसे दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट लाया गया। सलीम डोला को हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल में वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिव-इन रिलेशनशिप खत्म करना अपराध नहीं है। जस्टिस बी. वी. नागरत्ना की बेंच ने सहमति से बने संबंधों, शादी के वादे और बच्चों के अधिकारों पर स्थिति स्पष्ट की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह