मध्यप्रदेश में बारिश का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। भोपाल में शुक्रवार को शुरू हुआ बारिश का रविवार को भी जारी रहा। शहर में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश लगातार हो रही है। सड़कें लबालब हो गई हैं। शहर की निचली बस्तियों में पानी भर गया है।


मध्यप्रदेश में बारिश का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। भोपाल में शुक्रवार को शुरू हुआ बारिश का रविवार को भी जारी रहा। शहर में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश लगातार हो रही है। सड़कें लबालब हो गई हैं। शहर की निचली बस्तियों में पानी भर गया है। इधर, मप्र के बैतूल में बारिश के कारण नई दिल्ली-चेन्नई रेल मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का केबल गार्ड टूटने से ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) का इंसुलेटर फट गया। करीब साढ़े 4 घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। 11 ट्रेन लेट हो गईं। वहीं शिवपुरी में भारी बारिश के चलते बदरवास रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर दूर गुना की ओर ईश्वरी गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी धंस गई है। इस ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई है। रेलवे और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर ट्रैक की मरम्मत में जुट गई हैं। वहीं, बैराड़ तहसील के नदौरा गांव में गिर्राज परिहार का कच्चा मकान बारिश के चलते गिर गया। गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया। उधर, करैरा क्षेत्र के बालीशा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से ओमकार लोधी का मकान पूरी तरह ढह गया। बदरवास की ग्राम पंचायत सलोन भरका में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी रोड बारिश में धंस गई।

खंडवा में इंदिरा सागर बांध के 10 गेट आधा मीटर और 2 गेट एक मीटर तक खोले गए हैं। इनसे 3460 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। ओंकारेश्वर डैम के 9 गेट खोलकर कुल 3510 क्यूमेक्स पानी नर्मदा में छोड़ा जा रहा है। इटारसी में तवा डैम के 3 गेट 7-7 फीट तक खुले हैं। 36,372 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। शिवपुरी में अटल सागर बांध मडीखेड़ा के 6 गेट खोल दिए गए हैं। इनसे 2077.69 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

मंडला जिले में बीते 24 घंटे के दौरान 1.57 इंच बारिश हुई। रविवार नर्मदा नदी का जलस्तर वॉर्निंग लेवल को पार कर 437.69 मीटर पहुंच गया है। माहिष्मती घाट का छोटा रपटा पुल डूब गया है। शिवपुरी के कोलारस में कार तेज बहाव में बह गई। दो लोग जान बचाने में कामयाब रहे। विदिशा में ट्रैक्टर पुलिया पार करते वक्त बह गया। चालक ने कूदकर जान बचाई। छिंदवाड़ा के तामिया में गामा जीप नदी में बह गई।
मध्यप्रदेश में औसत 23.7 इंच बारिश हो चुकी है जबकि अब तक 15.6 इंच बारिश होनी थी। इस हिसाब से करीब 8 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है, जो 50 प्रतिशत अधिक है। निवाड़ी, टीकमगढ़, ग्वालियर और श्योपुर में तो कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में सामान्य से 28 फीसदी तक ज्यादा पानी गिर चुका है। दूसरी ओर, इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे पीछे हैं। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर में 10 इंच से भी कम पानी गिरा है।
दतिया के विजयपुर गांव में खेत में धान रोप रही 50 वर्षीय लीला अहिरवार आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दतिया शहर में अब तक 796 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य कोटे 883.7 मिमी का 90 प्रतिशत से अधिक है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण मामला टल गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पारित हो गया है। जानिए विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप, उत्तराधिकार और बच्चों के अधिकारों से जुड़े सभी नए प्रावधानों की पूरी जानकारी
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में सहायक डाक अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव विदिशा में मिलने के बाद नया खुलासा हुआ है। मृतका की बेटी ने शव की पहचान पर संदेह जताया है, जिसके चलते पुलिस डीएनए टेस्ट और सिर की तलाश कर रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा में यूसीसी विधेयक का विरोध करते हुए इसे भाजपा सरकार की भटकाने की राजनीति बताया। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।
इंदौर के विजय नगर गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में MP हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। पार्षद बालमुकुंद सोनी पर केस दर्ज कर लिया गया है, और कोर्ट ने पीड़ितों के मुआवजे पर सरकार से नीति मांगी है।
मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के जैन दादावाड़ी परिसर में हाल ही में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुआ गुटीय विवाद अब पुलिस और अदालत की दहलीज तक पहुंच गया है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विवाद को शांत कराने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कराने की सलाह दी थी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में धनबल और अवैध नकदी के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्ती बरत रहा है। आदर्श आचार संहिता के तहत गठित उड़नदस्ता टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम जिले के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच अभियान चला रही है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन से लेकर परिसर तक जमकर राजनीतिक गहमागहमी रही। एक ओर जहां कांग्रेस विधायकों ने अनोखे अंदाज में सांकेतिक नाटक का मंचन कर सरकार को घेरा। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति तैयार की।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के ठिकानों पर छापा मारा। आज यानी मंगलवार को सुबह 5:30 बजे आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद सेमिल के निधीवन कॉलोनी स्थित निवास पर यह कार्रवाई की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी भोपाल सहित सीहोर और रायसेन में रात भर से लगातार बारिश का दौर जारी है। भोपाल में हालांकि बारिश हल्की है, लेकिन लगातार हो रही झमाझम से शहर के निचले इलाकों की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं।