संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और लाठीचार्ज पर विपक्ष का प्रदर्शन
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, दो बजे तक के लिए स्थगित
राहुल गांधी बोले- छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज और अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। सुबह 10:30 बजे इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर स्थित मकर द्वार पर धरना दिया। सपा के सांसद हाथ में दानपात्र लेकर संसद पहुंचे और राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार से जवाब मांगा। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, टीएमसी की सागरिका घोष और जेएमएम की महुआ माजी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। वहीं राहुल गांधी ने छात्रों पर हुए अत्याचार का विरोध करते हुए नीट मामले में सुप्रिम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र समिति बनाने की मांग की।
राज्यसभा में वॉकआउट और सरकार का पलटवार
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई, लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग की। विपक्ष के डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। हंगामे के बाद विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
जेपी नड्डा बोले-बार-बार गोल पोस्ट बदलने की आदत
विपक्ष के वॉकआउट पर केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने विपक्षी रवैये की निंदा की। उन्होंने कहा-विपक्ष को हर चर्चा में हार मिली है और उन्हें बार-बार गोल पोस्ट बदलने की आदत है। सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।
पीएम मोदी की शीर्ष नेताओं के साथ बैठक
संसद में बढ़ते गतिरोध और विधायी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में ही वरिष्ठ मंत्रियों के साथ रणनीति बैठक की। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई प्रमुख नेता शामिल रहे।
वेणुगोपाल बोले- अमित शाह जवाब दें
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि दिल्ली में पुलिस कार्रवाई का आदेश किसने दिया। दिल्ली में छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया। हमें भारत के गृह मंत्री से जवाब चाहिए। भारत के गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं।
अमित शाह सदन में आओ के लगे नारे
इससे पहले राज्यसभा में हंगामे के बीच कार्यवाही जारी रही। विपक्षी दलों के सदस्य वेल में आकर दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर जवाब की मांग करते हुए नारेबाजी की। विपक्षी सदस्य अमित शाह सदन में आओ...., पैलेट गन पर जवाब दो, जवाब दो जवाब दो, चंदा चोर जवाब दो, जवाब दो, अमित शाह हाय हाय के नारे लगाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि मैदान में 40% जगह खाली थी और इसे विपक्ष का फ्लॉप शो बताया।
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवात 'मुरासु' में बदला। 3 नवंबर को 120 किमी/घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी।
1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की विशाल महारैली का आयोजन हुआ। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
I.N.D.I.A. ब्लॉक की रामलीला मैदान रैली के विरोध में भाजपा ने 1 नवंबर 2026 को देशव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च निकाला। जेपी नड्डा और नितिन नवीन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में, जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे दो दोस्तों की जान चली गई। मृतकों में से एक, विदित ओलाक, गायक यो यो हनी सिंह का भतीजा था और पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश का बेटा था।
देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज इंडिया ब्लॉक द्वारा एक विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में देश भर से 20 से अधिक विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं।कांग्रेस पार्टी ने महारैली में 10 लाख लोगों के जुटने का बड़ा दावा किया है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उपचार चल रहा है।
दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान को ईडी (ED) ने तुरंत हिरासत में ले लिया। रिहाई के बाद आजम खान ने कहा कि क्या मुसलमान होना और यूनिवर्सिटी बनाना ही उनका गुनाह है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर यह सौगात दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान विवाह के बंधन में बंध गए हैं। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुए इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।