मुख्यमंत्री के नेतृत्व तथा पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन में प्रदेश में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान जनसहभागिता के माध्यम से एक प्रभावी सामाजिक जनआंदोलन के रूप में स्थापित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत बालाघाट पुलिस द्वारा नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित अभिनव पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है।

1 मिनट की सामूहिक शपथ में जुड़े 1.25 लाख विद्यार्थी और 5 लाख से अधिक आनलाइन नागरिक
वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स ने बालाघाट पुलिस को सर्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस से किया सम्मानित
इंदौर, बड़वानी और बुरहानपुर पुलिस भी विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करा चुकी हैं अपनी उपलब्धि
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और डीजीपी कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में प्रदेश में संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान अब एक प्रभावी सामाजिक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में बालाघाट पुलिस द्वारा जनजागरूकता के उद्देश्य से शुरू की गई अभिनव पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। बालाघाट पुलिस ने अभियान के तहत आयोजित 1 मिनट के सामूहिक नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम के जरिए जनभागीदारी का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

बालाघाट का ऐतिहासिक कीर्तिमान
आयोजन के दौरान जिले के 1,204 विद्यालयों के लगभग 1 लाख 25 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इसके अलावा 5 लाख से अधिक नागरिकों ने आनलाइन माध्यम से जुड़कर इस जन-आंदोलन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस व्यापक जनसहभागिता और सामाजिक प्रतिबद्धता को देखते हुए वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने बालाघाट पुलिस की इस उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता प्रदान करते हुए श्रेष्ठता के प्रमाणपत्र से सम्मानित किया है।
प्रदेश में अभियान का दिखा असर
नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशामुक्ति शपथ, जनजागरूकता रैलियां, संवाद कार्यक्रम, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां तथा स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताएं निरंतर आयोजित की जा रही हैं।
प्रदेश के अन्य जिलों ने भी हासिल की उपलब्धियां
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट: हाल ही में 1,75,451 नागरिकों को एक साथ नशामुक्ति की ई-शपथ दिलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। साथ ही, 8,534 नागरिकों की मानव श्रृंखला बनाकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक ही आयोजन में दो विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराए।
बड़वानी पुलिस: जिले के सरकारी व निजी स्कूलों के माध्यम से 16,700 ड्राइंग शीट्स पर नशामुक्ति का संदेश अंकित कराया गया। इस प्रयास के लिए वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने बड़वानी पुलिस को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
बुरहानपुर पुलिस: 113 विद्यालयों के 32 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ हस्तलिखित संदेशों और हस्ताक्षरों के जरिए नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। इस ऐतिहासिक भागीदारी को भी वर्ल्ड बुक आॅफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
पुलिस का आह्वान: मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनने और युवा पीढ़ी को एक स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।