जापान में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राजधानी टोक्यो समेत पूर्वी जापान के कई इलाकों में आए इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.9 मापी गई है। भूकंप के कारण 23 लोग घायल हुए हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आई हैं।

भूकंप के जोरदार झटकों से जापानियों में फैली दहशत
भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया
टोक्यो। स्टार समाचार वेब
जापान में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राजधानी टोक्यो समेत पूर्वी जापान के कई इलाकों में आए इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.9 मापी गई है। भूकंप के कारण 23 लोग घायल हुए हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह है कि भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप दक्षिणी इबाराकी प्रांत में लगभग 70 किमी (42 मील) की गहराई पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी शुरुआती तीव्रता 5.8 मापी। यह क्षेत्र जापान के उन हिस्सों में से है जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
भूकंप के कारण ट्रेनों में देरी
ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के अनुसार, भूकंप के कारण टोक्यो और नारिता हवाई अड्डे के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों और पूर्वोत्तर क्षेत्रों की अन्य लोकल ट्रेनों में देरी हुई, लेकिन शिंकानसेन बुलेट ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही थीं। भूकंप के बाद अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई की, प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि सरकार ने राहत कार्य के लिए टीम गठित की है। भूकंप के कारण कुछ बुनियादी ढांचे प्रभावित हुए हैं।
460 घरों में छाया अंधेरा
टोक्यो के कोटो वार्ड में एक भूमिगत पानी का पाइप फट गया, जिससे सड़क का एक हिस्सा जलमग्न हो गया। मरम्मत के बाद रिसाव को रोक दिया गया। टोक्यो में लगभग 460 घरों की बिजली भी गुल हो गई। हालांकि टेपको पावर ग्रिड के अनुसार, रविवार सुबह तक बिजली बहाल कर दी गई थी।
28 जुलाई को आया था 7.1 तीव्रता का भूकंप
जापान में भूकंप आते रहते हैं। बीते महीने 28 जुलाई को जापान के क्यूशू द्वीप पर 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। यह भूकंप कुमामोतो क्षेत्र में आया और इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी। भूकंप के बाद 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई थी। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई थी। जापान दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां भूकंप सबसे ज्यादा आते हैं।
यह भी पढ़िए...
उत्तराखंड में मचा हड़कंप: पहले उत्तरकाशी में आया भूकंप फिर टिहरी में भी 2.0 की तीव्रता से डोली धरती
दिल्ली: राजधानी में लगे भूकंप के झटके... तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 रही, लोगों में दहशत व्याप्त


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान में यूट्यूब पर बिना हिजाब के लाइव कॉन्सर्ट करने के आरोप में मशहूर गायिका परस्तू अहमदी और उनके बैंड के 4 सदस्यों को 74-74 कोड़े मारे गए। जानें ईरान के सख्त हिजाब कानून और इसके खिलाफ हुए प्रदर्शनों का पूरा इतिहास।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को दिल्ली से ढाका लौटने की इच्छा जताई है। उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली के अनुसार, हसीना ने सरकारी एयरलाइन से विमान भेजने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर और बांग्लादेश में बढ़ते राजनीतिक तनाव का विश्लेषण।
टेक जगत की दिग्गज कंपनी NVIDIA ने जेनसेन हुआंग को फिर से कंपनी के CEO और बोर्ड डायरेक्टर के रूप में बहाल कर दिया है। जानें इस बड़े फैसले का AI और सेमीकंडक्टर मार्केट पर क्या असर होगा।
कनाडा की राजधानी ओटावा में पत्रकारों के साथ आयोजित सालाना रोस्ट डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जमकर मजाक उड़ा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में एक कॉमेडियन ट्रम्प के रूप में मंच पर पहुंचा।
अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद एनवीडिया की उन्नत एआई चिप्स चीन पहुंचाने के कथित नेटवर्क में एलिस हुआंग, मेगास्पीड, गेमिंग कंपनियों और कंबोडिया के अपराध सिंडिकेट के संबंधों की जांच जारी है। जानें कैसे काम करता था यह पूरा तंत्र।
इजरायल की अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे यशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी को गठबंधन वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। दोनों दलों के बीच आज बातचीत प्रस्तावित है। सरकार बनाने के लिए आइजनकोट के पास दिसंबर तक का समय है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की तेज 7% से अधिक GDP ग्रोथ का हवाला देते हुए यूएस फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीतियों पर सवाल उठाए हैं। जानें भारत और अमेरिका की मौजूदा ब्याज दरों व आर्थिक आंकड़ों का पूरा विश्लेषण।
बांग्लादेश के सिलहट में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर पर अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंका। मंत्री ने इस हमले के लिए शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया है।
न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई है। सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज विक्टर मारेरो ने करीब 80 मिनट चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
जापान की संसद 'नेशनल डाइट' के बाहर 13,000 से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की सैन्य विस्तार नीतियों, संविधान के अनुच्छेद 9 में संशोधन और तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों में ढील देने की योजनाओं के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।