कड़ाके की सर्दी के बीच मध्य प्रदेश में ओले-बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल, ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में मावठा गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच राजधानी भोपाल, छतरपुर, गुना, राजगढ़ और भिंड में सुबह बारिश हुई। रायसेन में ओस की बूंदें जम गईं।
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कोहरे और ठंड के बीच बारिश की एंट्री होने वाली है। एक के बाद एक, दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज से 3 फरवरी के दौरान मध्यम से तेज बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम अलग-अलग जगहों छिटपुट बहारिश होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर फिर लौटेगा। मौसम केंद्र भोपाल ने 31 जनवरी और 1-2 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ऐसा होगा। आज यानी शुक्रवार को सुबह प्रदेश के करीब आधे हिस्से में घना कोहरा छा रहा है।
मध्य प्रदेश में सर्दी के बीच मौसम ने भी करवट बदल ली है। मंगलवार को गुना, बड़वानी, धार के मनावर और मुरैना में तेज बारिश हुई। भोपाल-ग्वालियर समेत 28 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दरअसल, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवात सक्रिय है। यहीं से ट्रफ भी गुजर रही है।
जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। एक तरफ, पर्यटक इस बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जमने से सभी जरूरी सेवाएं बाधित हो गई हैं।
बसंत पंचमी पर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत एनसीआर में बारिश हुई है। उत्तर भारत में हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिया जारी रहेगा।
भोपाल में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल अब सुबह 9:30 बजे के बाद ही लगेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई।
ठंड में सुस्ती और कमजोरी दूर करने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करें। जानें सर्दियों में क्या खाएं (साग, मोटे अनाज, घी, मेवे) और क्या पिएं (हल्दी दूध, काढ़ा, सूप) ताकि शरीर गर्म रहे और इम्यूनिटी मज़बूत हो।




















